फेसबुक के जरिए महिला को वापस मिला चोरी हुआ मोबाइल फोन

Webdunia
गुरुवार, 13 अप्रैल 2017 (07:32 IST)
नई दिल्ली। फेसबुक के कारण न सिर्फ एक महिला का चोरी हुआ मोबाइल मिला बल्कि अपराधी भी पकड़ा गया। प्रियंका अरोड़ा का मोबाइल फोन 27 मार्च को 2 लड़कों ने उस समय छीन लिया जब वह दिल्ली के शाहदरा इलाके के पूर्वी कृष्णानगर बस अड्डे पर खड़ी थी।
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला ने दोनों का पीछा किया लेकिन उनको पकड़ने में विफल रही। उन्होंने एक राहगीर से फोन मांगकर पीसीआर को फोन करने का प्रयास किया लेकिन ऐसा नहीं हो सका, क्योंकि उसे कुत्ते ने काट लिया।
 
प्रियंका ने अपना फोन वापस पाने की आशा छोड़ दी थी लेकिन 9 अप्रैल को उसने अपने फेसबुक अकाउंट पर कुछ असामान्य गतिविधि देखी और पुलिस को सूचित किया। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसके फेसबुक पर कुछ फोटोग्राफ अपलोड कर किए गए थे और एक 'अनजान नंबर' के इस्तेमाल से जुड़े नोटिफिकेशन उसे मिल रहे थे।
 
पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) नूपुर प्रसाद ने बताया कि उस नंबर को सर्विलांस पर रखा गया। इसके बाद पुलिस ने मंगलवार को बीखम सिंह कॉलोनी से फोन खींचने वाले 2 लड़कों में से एक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किया गया लड़का अभी नाबालिग है। नाबालिग ने फोन अपनी मां को दे दिया था, जो नए नंबर से फेसबुक का इस्तेमाल कर रही थी। पुलिस को नाबालिग के भाई की तालाश है, जो इस मामले में संलिप्त है। (भाषा)
Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख