Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Farmer Protest : किसान नेता जोगिंदर सिंह उगराहां Coronavirus से संक्रमित

हमें फॉलो करें Farmer Protest : किसान नेता जोगिंदर सिंह उगराहां Coronavirus से संक्रमित
, रविवार, 21 मार्च 2021 (01:12 IST)
चंडीगढ़। केंद्र सरकार के नए 3 कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भारतीय किसान यूनियन (एकता-उगराहां) के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। शनिवार को एक डॉक्टर ने बताया कि वे 17 मार्च को बठिंडा के एक निजी अस्पताल में संक्रमित पाए गए।

डॉक्टर ने बठिंडा में बातचीत के दौरान बताया कि उन्होंने बुखार की शिकायत की थी। इसी बीच किसान नेता ने एक वीडियो संदेश में कहा कि वे ठीक हैं और जल्द ही कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होंगे।

उगराहां ने वीडियो क्लिप में कहा कि मैं कुछ दिन पहले बीमार पड़ गया। इसके बाद मैं जांच में कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया। मैं ठीक हूं। मैं कुछ दिनों में प्रदर्शन में शामिल हो जाऊंगा। चिंता की कोई बात नहीं है।

बीकेयू (एकता-उगराहां) के महासचिव सुखदेव सिंह कोकरीकालां ने बताया कि उगराहां का इलाज एक अस्पताल में चल रहा है और वह ठीक हैं।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

टोक्यो ओलंपिक पर कोरोना का साया, विदेशी दर्शकों की एंट्री पर लगा प्रतिबंध