Publish Date: Sat, 20 Mar 2021 (20:15 IST)
Updated Date: Sat, 20 Mar 2021 (20:19 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार बेकाबू हो गई है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 27,126 नए मामले सामने आए। इसी अवधि में कोरोना से 92 लोगों की मौत हो गई है। संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार एक बार फिर सख्त कदम उठाने पर विचार कर रही है।
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे और प्रदेश सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। आदित्य ठाकरे ने खुद ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है।
बढ़ते मामलों के बीच नागपुर में लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। लॉकडाउन अब 31 मार्च तक लागू रहेगा। पहले यह 15 मार्च से 21 मार्च तक के लिए लगाया गया था। मुंबई के अलावा, नागपुर में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
महाराष्ट्र में कुल मामले : 24,49,147
कुल रिकवरी : 22,03,553
कोरोना से अब मौतें : 53,300