Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नागपुर में पाबंदी के बाद भी नहीं थम रहा कोरोना का कहर, 31 मार्च तक बढ़ाया गया Lockdown

हमें फॉलो करें नागपुर में पाबंदी के बाद भी नहीं थम रहा कोरोना का कहर, 31 मार्च तक बढ़ाया गया Lockdown
, शनिवार, 20 मार्च 2021 (18:39 IST)
नागपुर। महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोनावायरस मामलों(Corona Cases) की रफ्तार थम नहीं रही है। नागपुर में लॉकडाउन (Lockdown in Nagpur) की अवधि को 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया है।

कोरोना के बढ़ते प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए नागपुर में लॉकडाउन को 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया है।  इससे पहले 15 मार्च को नागपुर में लॉकडाउन लगाया था, तब एक हफ्ते तक के लिए इसकी घोषणा की गई थी।
ALSO READ: 3 महीने बाद पहनी नीली जर्सी, नटराजन ने ट्वीट कर कहा, 'नौकरी ऐसी चुनो की काम ना लगे'
नागपुर में आज सभी जनप्रतिनिधियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। इसके बाद अभिभावक मंत्री नितिन राउत ने घोषणा की कि 31 मार्च तक प्रतिबंधों के बारे में निर्णय लिया गया है।
ALSO READ: इंदौर में हर रविवार Corona Lockdown, जानिए क्या खुला रहेगा और क्या बंद...
कोरोनावायरस पर काबू पाने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने पहले से कई पाबंदियां लगाई थीं, जिसके तहत राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों पर पूरी तरह से रोक है। 

लॉकडाउन के दौरान लोगों से तब तक घरों से निकलने से परहेज करने को कहा गया है जब तक जरूरी न हो, ताकि संक्रमण की कड़ी तोड़ी जा सके। नागपुर में 15 मार्च को लगू हुआ लॉकडाउन 21 मार्च तक प्रभाव में था। इसके बाद इसे 31 मार्च तक और बढ़ा दिया है।

लॉकडाउन में सिर्फ आपातकालीन सेवाओं (Emergency service) को छूट दी गई है। नागपुर में कोरोना मामलों की गति में कोई कमी नहीं आ रही है। कल नागपुर में 3 हजार 235 नए रिकॉर्ड मरीज सामने आए थे। इसमें अकेले नागपुर शहर के 2,524 मामले थे। नागपुर में कल 35 कोरोना पीड़ितों की मौत हो गई। लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की दुकानें शाम 4 बजे तक खुली रहेंगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

AIIMS में 'वर्चुअल' शव परीक्षण की हुई शुरूआत