खौफनाक! अंधविश्वास में मासूम बेटे के किए 7 टुकड़े, गांव में मचा हड़कंप

Webdunia
शनिवार, 4 दिसंबर 2021 (19:50 IST)
अलीराजपुर। मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में एक खौफनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने ही अपने 5 साल के मासूम बच्चे के कुल्हाड़ी से 7 टुकड़े कर दिए। पिता को इस बात का शक था कि उसके बेटे पर भूत-प्रेत का चक्कर है। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

खबरों के अनुसार, अलीराजपुर जिले के खड़खड़ी गांव में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपने पांच साल के मासूम को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

घटना के बाद हत्यारे बाप ने बेटे की लाश को उठाया और उसे पास में ही बने खेत में गाड़ दिया। घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है। पिता को इस बात का शक था कि उसके बेटे पर भूत-प्रेत का चक्कर है। जिसके चलते उसके घर में परेशानियां रहती हैं।

पुलिस ने शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार बताया जा रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

राष्ट्रीय कागज़ दिवस विशेष: पर्यावरण का मित्र है कागज, दुश्‍मन नहीं

मोदी जी! आप सरकार का पक्ष रखिए भारत का नहीं, पक्ष भी इसी देश का है और विपक्ष भी

राहुल गांधी का बड़ा बयान, ट्रेड डील में भी दबाएंगे ट्रंप

इंदौर के नंबर वन तमगे पर बट्टा लगा रहे ई रिक्‍शा, सड़कों का बिगाड़ दिया हुलिया, भोपाल ने लगाई लगाम, हम सो रहे

क्या है अखंड भारत? किन देशों तक था विस्तार?, इतिहास की दृष्टि से समझिए इसके अस्तित्व की पूरी कहानी

अगला लेख