Publish Date: Tue, 04 Mar 2025 (18:58 IST)
Updated Date: Tue, 04 Mar 2025 (19:04 IST)
कटा हुआ सिर लेकर चंदुआ थाने पहुंच गया : उन्होंने बताया कि आरोपी बेटे ने धारदार हथियार से अपने 70 वर्षीय पिता का सिर काट दिया जिसके बाद वह कटा हुआ सिर लेकर चंदुआ थाने पहुंच गया और आत्मसमर्पण कर दिया। उसकी मां मौके से फरार हो गई। आरोपी और उसके माता-पिता के बीच तीखी नोकझोंक के बाद ये हत्या की गई। मृतक की पहचान बैधार सिंह के रूप में हुई है।
ALSO READ: संतोष देशमुख हत्याकांड : मंत्री धनंजय मुंडे ने दिया इस्तीफा, करीबी पर है हत्या का आरोप
बारीपदा के उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रवत मल्लिक ने बताया कि एक मामूली सी बात पर हत्या की गई। आरोपी तब नाराज हो गया, जब उसके पिता ने गुटखे के लिए 10 रुपए देने से इंकार कर दिया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ गांव पहुंची और जांच जारी है।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta