हरियाणा में पिता ने 4 बच्चों को दिया जहर, 3 की मौत

Webdunia
बुधवार, 15 नवंबर 2023 (19:09 IST)
Haryana News : हरियाणा के रोहतक जिले में एक व्यक्ति ने अपने 4 बच्चों को जहर दे दिया, जिससे 3 बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक को रोहतक के पीजीआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से बच्चों का पिता फरार है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
 
पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को सुनील कुमार नामक एक व्यक्ति ने काबुलपुर गांव में स्थित घर पर अपने चार बच्चों को कथित तौर पर जहर दे दिया। घटना के समय सुनील की पत्नी घर पर नहीं थी।
 
पुलिस ने बताया कि जहरीला पदार्थ खाने से दो बहनों (10 साल और सात साल) तथा उनके एक साल के भाई की मौत हो गयी जबकि उनकी आठ साल की एक बहन का रोहतक के पीजीआईएमएस में इलाज चल रहा है।
 
पुलिस के अनुसार बढ़ई का काम करने वाला सुनील कुमार घटना के बाद से फरार है। सुनील की पत्नी की शिकायत पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ग़ाज़ा में भुखमरी और व्यापक कुपोषण के बढ़ते प्रमाण

खरगे बोले कांग्रेस ने पाकिस्तान के 2 टुकड़े किए, बताओ आपने क्या किया..

कावड़ियों की मौत पर मुख्‍यमंत्री सोरेन ने शोक जताया

धामी ने धर्मांतरण विरोधी कानून को और सख्त करने को कहा

आतंकी हमले में अनाथ हुए 22 बच्चों को गोद लेंगे राहुल गांधी, ग्रेजुएशन तक उठाएंगे खर्चा

अगला लेख