UP में बर्बरता! पिता-पुत्र ने महिला से दुष्कर्म के बाद प्रायवेट पार्ट जलाया

Webdunia
शनिवार, 27 फ़रवरी 2021 (00:20 IST)
सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में 32 वर्षीय एक महिला घर से मायके के लिए निकली थी, लेकिन पिता-पुत्र ने उसे बंधक बनाकर पहले उसके साथ दरिंदगी की फिर उसे जलाकर मारने का प्रयास किया। आग से महिला का प्रायवेट पार्ट एवं शरीर का निचला हिस्सा बुरी तरह झुलस गया। महिला मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद महिला किसी तरह जान बचाकर भागी एवं रातभर खेतों में पड़ी रही। शुक्रवार दोपहर जब महिलाओं ने उसे देखा तो कपड़े पहनाए और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़िता को मिश्रिख स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया।

डॉक्टरों ने महिला की गंभीर हालत देखते हुए उसे जिला महिला अस्पताल रैफर कर दिया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के नाम रामकृष्ण और संजय हैं।

यह घटना नैमिषारण्य कोतवाली क्षेत्र के जोगी बाजार इलाके की है, जहां आरोपी बाप-बेटे ने महिला को घर में बंधक बनाकर गैंगरेप किया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बीती रात इस महिला को बाप-बेटा उठाकर लाए थे।

एसपी आरपी सिंह का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि मानसिक रूप से बीमार महिला को ठेला चालक अपने घर ले गया था। पीड़िता के भाई की शिकायत पर नैमिषारण्य थाने में आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ गैंगरेप और गंभीर चोट पहुंचाने की धाराओं में केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप ने 12 मुस्लिम देशों के लोगों की अमेरिका में एंट्री पर लगाया बैन, जानें कौन कौन से हैं देश

बिहार की राजनीति के लिए कितना अहम है तेजप्रताप का प्रेम

Weather Update: भारी बारिश और बाढ़ से पूर्वोत्तर भारत परेशान, इन राज्यों में गर्मी का प्रकोप

ड्रोन अटैक के बाद ट्रंप से बोले पुतिन, यूक्रेनी हमले का जवाब देगा रूस

विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की थीम और महत्व

अगला लेख