सेल्फी के चक्कर में महिला अधिवक्ता की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 29 सितम्बर 2017 (22:32 IST)
जबलपुर। मध्यप्रदेश में जबलपुर के भेड़ाघाट घूमने आई एक महिला अधिवक्ता की सेल्फी लेने के चक्कर में नर्मदा नदी में डूबने से मौत हो गई। वे अपने भाई के साथ उत्तरप्रदेश के हाथरस जिले से यहां आई थी।
 
भेड़ाघाट थाना प्रभारी जितेन्द्र यादव ने बताया कि मृतक महिला की पहचान विनीता बिष्ट (29) के रूप में की गई है। वे पेशे से वकील थीं। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश के हाथरस निवासी विश्व बंधु बिष्ट अपने परिवार के साथ भेड़ाघाट घूमने आए थे। इसी दौरान शुक्रवार दोपहर उसकी अधिवक्ता बेटी विनीता अपने छोटे भाई विनायक (21) के साथ न्यू भेड़ाघाट में चट्टानों पर खड़ी हो गईं और विनायक सेल्फी लेने लगा। चट्टान से बगल से ही नर्मदा नदी बह रही थी और बरसात के मौसम के चलते नदी की धारा तेज थी।
 
यादव ने कहा कि सेल्फी लेने के दौरान विनायक अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया। उसे बचाने के लिए उसकी बहन विनीता ने भी नदी में छलांग लगा दी। उन्होंने कहा कि विनायक को तो स्थानीय लोगों ने किसी तरह से बचा लिया लेकिन विनीता नदी के तेज प्रवाह में बह गईं।
 
यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से विनीता की तलाश शुरू कर दी। 1 घंटे के प्रयास के बाद स्थानीय गोताखोरों ने उसका शव बरामद किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लाश को पंचनामा कार्रवाई के पश्चात पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और बाद में शव को उनके परिजन के सुपुर्द कर दिया। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

EPFO बना रहा है रिजर्व फंड, जानिए एम्प्लॉइज को क्या होगा फायदा

मृत्यु कुंभ में बदला महाकुंभ, बिना पोस्टमार्टम शवों को बंगाल भेजा, ममता बनर्जी ने CM योगी पर लगाए आरोप

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

सभी देखें

नवीनतम

ममता द्वारा महाकुंभ को मृत्युकुंभ कहे जाने पर एमपी सीएम यादव ने साधा निशाना

छत्तीसगढ़ के बाद गुजरात नगर निकाय चुनावों में भाजपा की बंपर जीत, 68 में 60 पर कब्जा, क्या बोले PM मोदी

पटना के भीड़भाड़ वाले इलाके में पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी, 4 लोग हिरासत में लिए गए

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

अगला लेख