एयरहोस्‍टेस खुदकुशी मामले में बड़ा खुलासा, पति ने छुपाया था 'तलाक' का राज

Webdunia
बुधवार, 18 जुलाई 2018 (09:15 IST)
नई दिल्‍ली। दक्षिण दिल्ली के पंचशील पार्क इलाके में कथित रूप से खुदकुशी करने वाली महिला फ्लाइट अटेंडेंट के बारे में पुलिस को संदेह है कि वह अपने पति से नाराज थी क्योंकि उसे हाल में पता चला था कि वह तलाकशुदा है।


तहकीकात से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अनिशिया बत्रा (39) जर्मन एयरलाइन के लिए काम करती थी। उन्हें एक महीने पहले ही पता चला था कि उनका पति मयंक सिंघवी तलाकशुदा है। उन्होंने 23 फरवरी 2016 को शादी की थी। यह प्रेम विवाह था।

अधिकारी ने बताया कि सिंघवी ने अपनी पहली शादी के बारे में बत्रा को नहीं बताया था। जब उन्हें उसके पहले रिश्ते के बारे में पता चला तो वह बहुत दुखी हुई। ऐसा संदेह है कि इसको लेकर दोनों के बीच बहस भी हुई। बत्रा ने शुक्रवार को अपने घर की छत पर से कथित रूप से कूदकर खुदकुशी कर ली थी। उनके परिवार ने सिंघवी पर उन्हें शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने सिंघवी के माता-पिता पर दहेज के लिए उनकी बेटी का उत्पीड़न करने का भी आरोप लगाया। सिंघवी को कल गिरफ्तार किया गया था और उसे आज शहर की एक अदालत में पेश किया गया जिसने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

अधिकारी ने बताया कि चश्मदीदों के बयान दर्ज करने के बाद हम उसकी हिरासत मांगने के लिए अर्जी दायर करेंगे। मृतका के परिवार के एक दोस्त ने बताया कि पुलिस ने सिंघवी की अदालत में सुनवाई के बारे में बत्रा की अंत्येष्टि से आधे घंटे पहले बताया।

उन्होंने बताया, उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 12 बजे होना तय था। पुलिस को इस बारे में जानकारी थी। हमें बताया गया कि सुनवाई दोपहर दो बजे होगी, लेकिन सुबह साढ़े 11 बजे हमें बताया गया कि सुनवाई का वक्त बदल गया है और अब यह दोपहर 12 बजे होगी। यह अस्वीकार्य है और पुलिस की तरफ से अमानवीय बर्ताव है।
पुलिस ने कहा कि अदालत में सुनवाई के बारे में शिकायतकर्ता के परिवार को सूचना देने की ड्यूटी जांच अधिकारी की है। दक्षिण दिल्ली के पुलिस उपायुक्त रोमिल बानिया ने बताया कि अदालत ने व्यक्तिगत आधार पर सिंघवी के माता-पिता को 20 जुलाई तक जांच में शामिल होने से छूट दी है। उन्होंने बताया कि उनसे 20 जुलाई के बाद पूछताछ की जाएगी। अधिकारी ने बताया कि मृतका के माता-पिता ने मजिस्ट्रेट को बताया कि उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

चीन ने फिलिपीन में पढ़ रहे अपने नागरिकों को दी सुरक्षा चेतावनी

छांगुर बाबा को हुई 60 करोड़ की फंडिंग, 22 बैंक खातों में आई राशि, ED की जांच में हुआ खुलासा

TRF पर को आतंकी संगठन घोषित करने पर क्या बोला चीन, पाकिस्तान को लगेगा झटका

देश में सामान्य से 9% ज्यादा बारिश, राजस्थान में 116 फीसदी अधिक

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

अगला लेख