हिजाब को लेकर डॉक्टर से झगड़ा, भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ मामला

Webdunia
शुक्रवार, 26 मई 2023 (15:13 IST)
Tamilnadu news : तमिलनाडु के नागपट्टिनम जिले के एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हिजाब पहनी एक महिला चिकित्सक से झगड़ा करने के आरोप में भाजपा के एक कार्यकर्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
 
ड्यूटी के दौरान हिजाब लगाने लेकिन सफेद कोट नहीं पहनने के लिए महिला डॉक्टर से सवाल करने को लेकर पुलिस ने जिले के तिरुपुंडी के रहने वाले भाजपा पदाधिकारी भुवनेश्वर राम के खिलाफ 3 मामले दर्ज किए हैं। पुलिस ने कहा कि राम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश जारी है।
 
सोशल मीडिया पर सामने आए घटना के एक वीडियो में राम को डॉक्टर से सवाल करते हुए देखा जा सकता है। यह घटना 24 मई की रात दक्षिणी जिले के तिरुपुंडी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में हुई।
 
वीडियो में आरोपी राम डॉक्टर से यह सवाल करते हुए सुना गया, 'मुझे संदेह है कि क्या आप वास्तव में एक डॉक्टर हैं। आपने वर्दी क्यों नहीं पहन रखी है, आपने हिजाब क्यों पहना है?'
 
ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के बचाव में आए पीएचसी के नर्सिंग कर्मियों ने भी राम का डॉक्टर से झगड़ा करने वाला वीडियो जारी किया है। पुलिस ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सुब्रमण्यम नामक एक व्यक्ति को इलाज के लिए पीएचसी ले गया था, लेकिन जब उसने रात्रि पाली में तैनात डॉक्टर को हिजाब पहने देखा, तो उसने उससे झगड़ा करना शुरू कर दिया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update : इन राज्यों में हो सकती है हल्की बारिश, कहां गिरेगी बर्फ?

नई दिल्ली स्टेशन पर क्यों मची भगदड़? RPF ने रिपोर्ट में किया खुलासा

GIS 2025: जीआईएस में औद्योगिक निवेश और आर्थिक विकास की संभावनाओं पर होगा मंथन

रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, गिरफ्तारी पर क्या कहा?

LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रणवीर इलाहबादिया को फटकार, पासपोर्ट सरेंडर करने को भी कहा

अगला लेख