फिल्म निर्माता कुमार साहनी का निधन, 83 की उम्र में ली अंतिम सांस

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 25 फ़रवरी 2024 (16:21 IST)
Film producer Kumar Sahni passes away : भारतीय समानांतर सिनेमा की महत्वपूर्ण हस्ती रहे फिल्म निर्माता कुमार साहनी का कोलकाता के एक अस्पताल में उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने माया दर्पण, चार अध्याय और कस्बा जैसी फिल्मों का निर्देशन किया।

साहनी की करीबी दोस्त और अभिनेत्री मीता वशिष्ठ ने बताया कि निर्देशक का कल रात कोलकाता के एक अस्पताल में निधन हो गया। वार वार वारी, ख्याल गाथा और कस्बा में निर्देशक के साथ काम कर चुकीं वशिष्ठ ने कहा, कल रात लगभग 11 बजे कोलकाता के एक अस्पताल में उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उनका निधन हो गया। वह बीमार थे और उनका स्वास्थ्य बिगड़ रहा था। यह एक बहुत बड़ी व्यक्तिगत क्षति है।
 
फिल्म निर्माता कुमार साहनी का जन्म अविभाजित भारत में सिंध के लरकाना में हुआ था : अभिनेत्री ने कहा, हम उनके परिवार के संपर्क में थे। कुमार और मैं खूब बातें करते थे और मुझे पता था कि वह बीमार हैं तथा अस्पताल जाते रहते हैं। साहनी के परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। फिल्म निर्माता का जन्म अविभाजित भारत में सिंध के लरकाना में हुआ था। वर्ष 1947 में विभाजन के बाद साहनी का परिवार बम्बई (अब मुंबई) आ गया था।
 
साहनी ने मणि कौल के साथ भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान में पढ़ाई की। साहनी ने 1972 में माया दर्पण से शुरुआत की। हिंदी लेखक निर्मल वर्मा की लघु कथा पर आधारित यह फिल्म सामंती भारत में अपने प्रेमी और अपने पिता के सम्मान की रक्षा करने वाली एक महिला के इर्दगिर्द घूमती है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बेंगलुरु भगदड़ : क्या राज्य सरकार ने DCP की चिट्ठी को किया नजरअंदाज, भीड़ को लेकर दी थी चेतावनी

कोरोना की स्पीड से दहशत, इस साल 65 मौतें, 6000 के पार हुए केस, 24 घंटे में 6 मौतें

डिलीवरी के बाद इंदौर में Corona positive महिला की मौत, ये दूसरी मौत, अब तक मिले 38 मरीज

मणिपुर में बिगड़े हालात, सिर पर डाला पेट्रोल, 5 जिलों में इंटरनेट बंद, कर्फ्यू

सोनम के लिए सड़कों पर सहेलियां, मां-बाप ने बेटी की तस्वीर उलटी लटकाई, कहा जिंदा है सोनम

सभी देखें

नवीनतम

Manipur Violence : मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, मैतेई नेताओं की गिरफ्तारी के बाद 10 दिन बंद का ऐलान, इंटरनेट बंद, हाईलेवल मीटिंग

2026 में तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल में NDA की सरकार बनेगी : अमित शाह

भारत की बहुआयामी प्रगति, समृद्धि और सम्मान के 11 वर्ष

CM मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु की सगाई, जानिए कौन हैं उनकी होने वाली बहू

Bihar Assembly Elections : चिराग पासवान का ऐलान, लडूंगा विधानसभा चुनाव, जनता तय करेगी सीट

अगला लेख