मुंबई के लोअर परेल में नवरंग स्टूडियो में लगी आग

Webdunia
शुक्रवार, 19 जनवरी 2018 (08:53 IST)
मुंबई। मध्य मुंबई के लोअर परेल में एक औद्योगिक परिसर की चौथी मंजिल पर स्थित नवरंग स्टूडियो में देर रात भीषण आग लग गई।
 
एक अधिकारी ने बताया कि सेनापति बापट मार्ग पर तोडी मिल परिसर स्थित पुराने नवरंग स्टूडियो में देर रात करीब एक बजे आग लग गई। स्टूडियो को कई साल पहले बंद कर दिया गया था।
 
उन्होंने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। घटनास्थल पर आठ अग्निशमन इंजनों, सात टैंकरों और एक एम्बुलैंस को भेजा गया है।
 
अधिकारी ने कहा कि स्टूडियो की इमारत पुरानी, खाली और कीमती है। उन्होंने कहा कि आग लगने के सटीक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।
 
मध्य मुंबई के इसी इलाके के कमला मिल्स परिसर में 29 दिसंबर को आग लगी थी जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई थी और 21 से अधिक लोग घायल हो गए थे। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

AAP के साथ अखिलेश यादव का दिल्ली में प्रचार, BJP को लेकर क्या बोले

दिल्ली चुनावों के बीच CM भगवंत मान के घर EC का छापा, क्या बोलीं आतिशी

Jio, Airtel और Vi ने सस्ते किए अपने प्लान्स, TRAI ने दिया था आदेश

स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के आवास के बाहर फेंका कूड़ा, पुलिस ने लिया हिरासत में

आखिर लाल रंग के कपड़े या सूटकेस में क्यों पेश किया जाता है देश का बजट?

सभी देखें

नवीनतम

राष्‍ट्रपति अभिभाषण में वूमेन लेड डेवलपमेंट की बात, जानिए भारत के विकास में किस तरह योगदान दे रही है महिलाएं?

राष्ट्रपति मुर्मू ने महाकुंभ में भगदड़ में लोगों की मौत पर जताया दु:ख

LIVE: संसद में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण, विकसित भारत का निर्माण हमारा लक्ष्य

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने संसद में रचनात्मक बहस और संवाद की आवश्यकता पर दिया जोर

केरल के कोच्चि में अवैध रूप से रह रहे 27 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

अगला लेख