करनाल में विवाद के बाद मोटरसाइकलों में लगाई आग, 2 आरोपी गिरफ्तार

Webdunia
शुक्रवार, 12 फ़रवरी 2021 (15:44 IST)
करनाल (हरियाणा)। हरियाणा के करनाल जिले में फूसगढ़ स्थित वाल्मीकि बस्ती में कुछ मुद्दों पर विवाद होने के बाद 8 मकानों में तोड़फोड़ की गई और 3 मोटरसाइकलों में आग लाग दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गुरुवार दोपहर हुई इस घटना के संबंध में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
ALSO READ: कांग्रेस की धमकी के बाद मध्यप्रदेश पुलिस ने दी 'धाकड़' गर्ल कंगना रनौत को कड़ी सुरक्षा
दलित बस्ती के निवासियों का आरोप है कि अगड़ी जाति के कुछ लोग आसपास के इलाके के युवकों को गैरकानूनी काम करने के लिए मजबूर करते थे। पुलिस ने कहा कि आरोप की पुष्टि की जा रही है। इलाके के लोगों ने आरोप लगाया कि इस मुद्दे को लेकर स्थानीय निवासियों और लोगों के एक समूह के बीच विवाद होने के परिणामस्वरूप यह घटना हुई।
 

उन्होंने कहा कि आरोपियों ने 8 मकानों में तोड़फोड़ की और 3 मोटरसाइकलों में आग लगा दी। घटना के बाद इलाके में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। करनाल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) गंगाराम पुनिया ने कहा कि इलाके में स्थिति अब शांतिपूर्ण है। 3 मोटरसाइकलें और कुछ मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। अधिकारी ने कहा कि हमने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

महाराष्‍ट्र की राजनीति में नई दुकान... प्रोप्रायटर्स हैं ठाकरे ब्रदर्स, हमारे यहां मराठी पर राजनीति की जाती है

उत्तराधिकारी की घोषणा टली, 90 साल के दलाई लामा बोले, मैं 30-40 साल और जीवित रहूंगा

20 साल बाद उद्धव-राज साथ, किसे नफा, किसे नुकसान, क्या महाराष्ट्र की राजनीति में लौट पाएगी 'ठाकरे' की धाक

तेजी से बढ़ता स्‍मार्ट और सबसे स्‍वच्‍छ इंदौर आखिर सड़क पर हुए भ्रष्‍टाचार के गड्ढों में क्‍यों गिर रहा है?

अमेरिका के खिलाफ भारत ने लिया बड़ा एक्शन, WTO में जवाबी टैरिफ का रखा प्रस्ताव

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात : AAP विधायक चैतर वसावा गिरफ्तार, इस मामले में हैं आरोपी

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

बड़ी खबर, 50,000 कर्मचारियों की भर्ती करेंगे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक

इंटरएक्टिव सेशन में शामिल होंगे CM मोहन यादव, निवेश के लिए उद्योगपतियों से करेंगे संवाद

ईरान और इजराइल युद्ध के बाद पहली बार दिखे खामेनेई

अगला लेख