Rajasthan : हीटर से लगी आग से पिता-पुत्री की मौत, पत्नी घायल

Webdunia
शनिवार, 23 दिसंबर 2023 (14:46 IST)
जयपुर। राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले में एक मकान के कमरे में हीटर से लगी आग के कारण एक व्यक्ति और उसकी 3 महीने की बेटी की आग में जिंदा झुलसकर मौत हो गई और घटना में उसकी पत्नी घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
 
पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार रात शेखपुर थाना क्षेत्र की है। उन्होंने बताया कि हीटर से रजाई में आग लग गई और दीपक यादव और उनकी 3 माह की बेटी निशिका जिंदा झुलसकर मारे गए। हादसे में दीपक की पत्नी संजू भी झुलस गई।
 
उन्होंने बताया कि कमरे से चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी उन्हें बचाने के लिए दौड़े और आग बुझाने का प्रयास किया। पीड़ितों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां दीपक और निशिका को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि संजू का गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज जारी है। दीपक चालक का काम करता था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Jharkhand पंचायत विभाग करेगा AI का इस्तेमाल, पंचायतों के कामकाज में आएगी तेजी

छांगुर की लाल डायरी से उजागर होंगे कई रहस्‍य, नसरीन के कमरे से होंगे खुलासे, यूपी में आएगा नेताओं के नाम का सैलाब

स्पेन में सीएम डॉ. मोहन यादव ने विदेश मंत्री गुइलोट से की अहम बैठक, जानें किन बातों पर हुई चर्चा, एमपी को क्या होगा लाभ?

निमिषा प्रिया मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, क्या बोली सरकार?

Kiss Cam पर पकड़े गए CEO और HR Head, Coldplay के शो से मचा सोशल मीडिया पर बवाल! [VIDEO]

अगला लेख