Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली : जूता फैक्टरी में भीषण आग

Advertiesment
हमें फॉलो करें Fire in Delhi
, सोमवार, 21 जून 2021 (10:15 IST)
नई दिल्ली। पश्चिम दिल्ली के उद्योग नगर में सोमवार सुबह जूते की एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई।
 
दिल्ली के दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। विभाग को सुबह आठ बजकर 22 मिनट पर आग लगने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद दमकल की 24 गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं।
 
अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है और आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

M-Yoga ऐप लांच, PM मोदी ने किया था ऐलान, जानिए ऐप से जुड़ी हर जानकारी