Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Delhi : फर्नीचर गोदाम में भीषण आग, 2 श्रमिकों की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें Fire in furniture warehouse in Delhi

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , रविवार, 3 नवंबर 2024 (12:57 IST)
Delhi News : पश्चिमी दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में रविवार तड़के फर्नीचर के एक गोदाम में भीषण आग लगने के बाद दम घुटने से 2 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान श्रमिकों के रूप में हुई है। दोनों लोग गोदाम की छत पर एक कमरे में सो रहे थे। पुलिस ने आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया है।
 
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि दोनों लोग गोदाम की छत पर एक कमरे में सो रहे थे। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने कहा, तड़के चार बजकर 25 मिनट पर फर्नीचर गोदाम में आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद दमकल की छह गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। घटनास्थल से दो लोगों को निकाला गया और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस ने बताया कि आग इमारत की छत से लगी। पुलिस ने एक बयान में कहा, परिसर की गहन तलाशी ली गई और छत पर एक कमरा अंदर से बंद मिला। टीम ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि अंदर दो लोग थे। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उसने बताया कि मृतकों की पहचान श्रमिक अतुल राय (45) और रिक्शा चालक नंद किशोर (65) के रूप में हुई है। राय गोदाम में काम करता था और वहीं सोता था। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया उनकी मौत संभवत: दम घुटने से हुई। पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। इसकी रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

युवती ने दी योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार