Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

साणंद में डायपर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखती रहीं लपटें

हमें फॉलो करें साणंद में डायपर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखती रहीं लपटें
, बुधवार, 24 जून 2020 (12:55 IST)
अहमदाबाद। गुजरात के साणंद इलाके में GIDC (गुजरात औद्योगिक विकास निगम) की एक फैक्ट्री में बुधवार को भीषण आग लग गई। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 
 
जानकारी के मुताबिक साणंद स्थित जीआईडीसी की एक फैक्टरी में आग लग गई। यहां डायपर बनाने का काम होता है। देखते-देखते ही आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। बुधवार की सुबह यूनिचार्म कंपनी में आग लग गई। खबर लगते अहमदाबाद के आसपास के 13 फायर स्टेशनों की करीब 24 दमकल गाड़ियां घटनास्तल पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। 
 
आग की विकरालता का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दूर-दूर तक आग लपटें और धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। आग की घटना सुबह 9 बजे के लगभग की है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

छत्तीसगढ़ में BSF के 15 जवान कोरोनावायरस से संक्रमित