कोलकाता के होटल में आग, दो की मौत

Webdunia
गुरुवार, 30 मार्च 2017 (09:59 IST)
कोलकाता। दक्षिणी कोलकाता के एक होटल में बुधवार देर रात आग लग जाने पर कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। होटल में रह रहे अनूप अग्रवाल और जुगलकिशोर गुप्ता इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका।
 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आग देर रात लगभग तीन बजे लगी। होटल के कर्मचारियों समेत 30 लोगों को बचाया गया है। मौके पर पहुंची दमकल की नौ गाड़ियों को आग बुझाने में तीन घंटे लगे।
 
अधिकारी ने कहा कि दमकल कर्मियों और आपदा प्रबंधन कर्मियों को होटल में भर चुके धुंए को निकालने के लिए खिड़कियों के शीशे तोड़ने पड़े। उन्होंने कहा कि आग संभवत: रसोई से भूतल की ओर फैली। (भाषा) 
 

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

Mahindra XUV 3XO के रिकॉर्ड से उड़े दूसरी कंपनियों के होश

ग़ाज़ा: भीषण लड़ाई की छाया में कुपोषण का शिकार बच्चे, नहीं मिल पा रही राहत

सिर्फ 2 दिन बाद दिखने लगता है कूलर का पानी गंदा, तो अपनाएं ये 7 हैक्स

आबकारी मामले में केजरीवाल और आप के खिलाफ आरोपपत्र जल्द

संदेशखाली की महिला ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, अपहरण का आरोप

अगला लेख