दादर स्टेशन पर उपनगरीय ट्रेन में आग , बड़ा हादसा टला

Webdunia
शनिवार, 3 फ़रवरी 2018 (08:20 IST)
मुंबई। मध्य रेलवे के हजारों यात्रियों को शुक्रवार को उस वक्त असुविधा का सामना करना पड़ा जब रात नौ बजकर 24 मिनट के करीब दादर स्टेशन पर एक उपनगरीय ट्रेन के एक डिब्बे में आग लग गई। आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और इस तरह बड़ा हादसा टल गया।
 
बृहनमुंबई नगर निगम की आपदा प्रबंधन इकाई ने कहा कि आग बुझा दी गई और कोई यात्री इस घटना में हताहत नहीं हुआ।
 
मध्य रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि आग ट्रेन के एक डिब्बे के नीचे से उठी और संभवत: ब्रेक बाइंडिंग के कारण ऐसा हुआ। ब्रेक बाइंडिंग एक तकनीकी समस्या है जिसमें ब्रेक जाम हो जाता है, जिससे घर्षण, आग और धुआं पैदा होता है।
 
प्रवक्ता ने बताया कि इस वाकये के कारण उपनगरों की तरफ जाने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित हुईं और उनके मार्ग में परिवर्तन किया गया। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

होटल में आग लगने से महिला फिजियोथेरेपिस्ट की मौत, इंजीनियर की हालत नाजुक

AI के बेहतर इस्तेमाल से मूल्य सृजन होगा, रोजगार बढ़ेगा : Red Hat सीईओ

Live : भाजपा मुख्‍यालय की ओर केजरीवाल का मार्च

operation jhaadu : केजरीवाल ने बताया क्या है PM Modi का AAP को खत्म करने का प्लान?

जमशेदपुर में PM मोदी बोले, कांग्रेस को विकास का क, ख, ग भी नहीं मालूम

अगला लेख