Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Monday, 14 April 2025
webdunia

मुंबई के मस्जिद बंदर इलाके के बाजार में लगी आग, 18 घंटे बाद भी बुझाने का काम जारी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Mumbai
, सोमवार, 5 अक्टूबर 2020 (14:17 IST)
मुंबई। दक्षिण मुंबई के मस्जिद बंदर इलाके में एक बाजार में 3 मंजिला व्यावसायिक इमारत में लगी आग बुझाने का काम 18 घंटे बाद भी जारी है। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान दमकल विभाग का एक कर्मी भी घायल हो गया।
अधिकारियों के मुताबिक मस्जिद बंदर इलाके में जामा मस्जिद के पास स्थित 3 मंजिला इमारत में रविवार शाम करीब 4.30 बजे आग लगी थी। अधिकारियों ने बताया कि शुरुआत में आग 'तीसरी श्रेणी' की थी, जो बाद में 'चौथी श्रेणी' में बदल गई।
 
उन्होंने बताया कि दमकल की 16 गाड़ियां, अनेक 'जम्बो वॉटर टैंकर', 3 'टर्न टेबल' सीढ़ियां और एक एम्बुलेंस मौके पर मौजूद है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के प्रयास जारी हैं जिससे इलाके में घना धुआं छा गया है।
 
अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान 40 वर्षीय एक दमकलकर्मी घायल हो गया जिसे नजदीकी सरकारी जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

bihar assembly election 2020 : बिहार लौटे प्रवासी मजदूरों का मुद्दा भी असर डालेगा चुनाव पर