Publish Date: Sat, 08 Jun 2019 (15:06 IST)
Updated Date: Sat, 08 Jun 2019 (15:09 IST)
गोवा। गोवा एयरपोर्ट पर MIG 29K विमान के ड्रॉप टैंक में आग लगने से हड़कंप मच गया। ड्रॉप टैंक को किसी तरह विमान से अलग किया गया।
हादसे के बाद गोवा एयरपोर्ट पर हवाई यातायात कुछ घंटों के लिए बंद कर दिया गया है। हालांकि इस हादसे में मिग-29K विमान पूरी तरह सुरक्षित बच गया है।