ONGC के उरण प्लांट में लगी भीषण आग, 4 लोगों की मौत

Webdunia
मंगलवार, 3 सितम्बर 2019 (09:01 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के नवी मुंबई स्थित 'ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड' (ओएनजीसी) के संयंत्र में मंगलवार को आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई और अन्य 3 घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।

ओएनजीसी ने बताया कि इसका गैस प्रसंस्करण पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है और गैस को गुजरात के सूरत जिले के हजीरा संयंत्र की ओर मोड़ दिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नवी मुंबई के उरण क्षेत्र स्थित ओएनजीसी गैस प्रसंस्करण संयंत्र में सुबह करीब 7 बजे आग लगी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, घटना में 4 लोगों की मौत हुई है और अन्य 3 घायल हुए हैं। ओएनजीसी ने एक ट्वीट में कहा, उरण संयंत्र के जल निकासी क्षेत्र में आज सुबह आग लगी, दमकल विभाग की टीम ने 2 घंटे के भीतर उस पर काबू पा लिया।

<

Mumbai: 4 killed in fire in #ONGC's Uran oil & gas processing plant. Fire has been contained; gas diverted to Hazira Plant. pic.twitter.com/AKmmycZy6w

— All India Radio News (@airnewsalerts) September 3, 2019 >
ओएनजीसी की मजबूत संकट शमन तैयारी ने इस बड़ी आग पर जल्द काबू पाने में मदद की। इससे पहले एक अन्य ट्वीट में उसने कहा था, उरण तेल और गैस प्रसंस्करण संयंत्र के जल निकासी क्षेत्र में आज सुबह आग लग गई।

ओएनजीसी दमकल विभाग और संकट प्रबंधन दल बचाव कार्य में जुटे हैं। आग पर काबू पाया जा रहा है। तेल प्रसंस्करण पर इसका कोई असर नहीं हुआ है। गैस को हजीरा संयंत्र की ओर मोड़ दिया गया है। स्थिति का आकलन किया जा रहा है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग की करीब 22 गाड़ियों सहित ओएनजीसी, नवी मुंबई नागरिक निकाय और अन्य एजेंसियां मौके पर मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।
(टीवी फोटो)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

EPFO बना रहा है रिजर्व फंड, जानिए एम्प्लॉइज को क्या होगा फायदा

मृत्यु कुंभ में बदला महाकुंभ, बिना पोस्टमार्टम शवों को बंगाल भेजा, ममता बनर्जी ने CM योगी पर लगाए आरोप

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: PM मोदी की ऋषि सुनक से मुलाकात, बताया भारत का सबसे अच्छा मित्र

GIS: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट‌ से पहले निवेशकों के लिए मोहन सरकार का बड़ा फैसला

ममता द्वारा महाकुंभ को मृत्युकुंभ कहे जाने पर एमपी सीएम यादव ने साधा निशाना

छत्तीसगढ़ के बाद गुजरात नगर निकाय चुनावों में भाजपा की बंपर जीत, 68 में 60 पर कब्जा, क्या बोले PM मोदी

पटना के भीड़भाड़ वाले इलाके में पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी, 4 लोग हिरासत में लिए गए

अगला लेख