रसायन फैक्टरी में भयावह आग, 3 की मौत, 13 घायल

Webdunia
शुक्रवार, 9 मार्च 2018 (11:28 IST)
फाइल फोटो
मुंबई। महाराष्ट्र के पालघर जिले में गुरुवार रात एक रसायन फैक्टरी में बॉयलर फटने के बाद लगी भीषण आग में 3 लोग मारे गए जबकि 13 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह हादसा बोईसर-तारापुर औद्योगिक क्षेत्र के रामदेव केमिकल्स में हुआ।
 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बॉयलर में भीषण विस्फोट के बाद रात करीब 11.45 बजे आग लगी तथा विस्फोट का प्रभाव फैक्टरी से करीब 8 किलोमीटर की दूरी तक महसूस किया गया। पालघर के पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ सिंगे ने बताया कि आरती औद्योगिक क्षेत्र से 3 अज्ञात शव मिले हैं और लोगों के हताहत होने की आशंका है। खोज और बचाव अभियान जारी है।
 
एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रामदेव केमिकल्स के पास स्थित 3 फैक्टरियां भी आग में जल गई हैं। 13 लोग घायल हुए हैं। उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है तथा अन्य फैक्टरियों में फैली आग पर काबू पा लिया गया है और उसे बुझाने का काम जारी है।
 
उन्होंने बताया कि बोईसर-तारापुर रोड पर स्थित तारापुर परमाणु विद्युत संयंत्र घटनास्थल से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख