कोच्चि के पास समुद्र में व्यापारिक जहाज में लगी आग, नौसेना ने शुरू किया बचाव अभियान

Webdunia
गुरुवार, 14 जून 2018 (09:04 IST)
कोच्चि। केरल में कोच्चि के पास समुद्र में बुधवार को एक व्यापारिक जहाज में आग लग गई और चालक दल का एक सदस्य घायल हो गया। नौसेना ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है। 
 
कोच्चि के दक्षिण पश्चिम में 14.5 समुद्री मील की दूरी पर समुद्र में जहाज ‘एम वी नलिनी’ में आग लग गई जिसके बाद उसके चालक दल के सदस्यों को बचाने का अनुरोध भेजा गया। 
 
एक रक्षा अधिकारी ने जहाज से मिले अनुरोध संदेश का हवाला देते हुए बताया कि चालक दल का एक सदस्य 80 फीसद जल गया है। चालक दल में 22 लोग हैं। बुरी तरह झुलस गए व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
बताया जा रहा है कि विस्फोट के बाद जहाज के इंजन में आग लग गई। प्रवक्ता के अनुसार स्थिति अब नियंत्रण में है। यह जहाज रसायन टैंकर है और उस पर नाफ्था लदा था। 
 
उन्होंने बताया कि बचाव के लिए दक्षिणी नौसेना कमान ने एक उन्नत हल्का हेलीकॉप्टर भेजा है। आगे और जरुरत के लिए सी किंग नामक एक अन्य हेलीकॉप्टर को उड़ान के लिए तैयार रखा गया है। दक्षिणी नौसेना कमान ने मदद के लिए आईएनएस कालपेनी को भी भेजा है। 
 
प्रवक्ता के अनुसार इसके अलावा तटरक्षक बल और कोचीन बंदरगाह न्यास ने भी क्रमश : चार्ली नौका और एक अन्य नौका भेजी है। (भाषा) 
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Dharali : क्या है कल्पकेदार शिव मंदिर की कहानी, धराली आपदा में फिर धरती में समाया, कितना पुराना, लोगों में क्यों अनहोनी का डर

सेविंग अकाउंट्‍स में नॉमिनी के दावा निपटान के लिए RBI उठाने जा रहा यह बड़ा कदम

रेल यात्रियों के लिए सिर्फ 45 पैसे में बीमा, ऐसे मिलेगा 10 लाख रुपए तक का लाभ

सिद्धू मूसेवाला की प्रतिमा पर लॉरेंस गैंग ने की फायरिंग, दिवंगत सिंगर की मां बोलीं- हमारी आत्मा पर जख्म है...

WhatsApp का नया सुरक्षा फीचर, अनजान ग्रुप में जोड़ने पर करेगा आगाह

सभी देखें

नवीनतम

India and China : क्या अमेरिका की दादागिरी को खत्म करने के लिए एक साथ होंगे भारत, रूस और चीन, पुतिन भारत आएंगे, मोदी चीन जाएंगे

पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर फिर जा सकते हैं अमेरिका

Ladli Behna Yojana : CM डॉ. मोहन यादव ने रक्षाबंधन गिफ्ट के साथ जारी की लाड़ली बहना की 27वीं किस्त, 1.26 करोड़ महिलाओं को मिले 1500 रुपए

कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर दूसरी बार हमला, चलाईं 25 गोलियां, क्या लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर हैं कॉमेडियन

Weather update : हिमाचल प्रदेश के रामपुर में बादल फटने से भारी बारिश, राज्य की 496 सड़कें बंद

अगला लेख