Publish Date: Fri, 28 Mar 2025 (10:47 IST)
Updated Date: Fri, 28 Mar 2025 (11:06 IST)
Kerala news in Hindi : केरल के कान्हांगड जिले के एक अस्पताल में एक व्यक्ति के प्राइवेट पार्ट में फंसे वॉशर को निकालने में डॉक्टरों ने फायर फाइटर की मदद ली। 2 घंटे तक चले ऑपरेशन में फायर फाइटर ने रिंग कटर की मदद से वॉशर को निकाला और मरीज को राहत प्रदान की।
बताया जा रहा है कि जब वह व्यक्ति नशे में था तभी किसी ने उसके प्राइवेट पार्ट में वॉशर पहना दिया। लोहे का वॉशर प्राइवेट पार्ट के चारों ओर बहुत कसकर फंसा हुआ था। इस वजह से पीड़ित पेशाब भी नहीं कर पा रहा था।
स्थिति की जटिलता को देखते हुए डॉक्टरों ने कान्हांगड स्टेशन के फायर एंड रेस्क्यू स्टेशन ऑफिसर पी. वी. पवित्राण से संपर्क किया। डॉक्टरों ने उनसे इस मुश्किल स्थिति में मदद करने के लिए कहा।
इससे पहले फरवरी में भी केरल में कोट्टायम के एक सरकारी नर्सिंग कॉलेज के 3 छात्रों ने आरोप लगाया था कि थर्ड ईयर के 5 छात्रों द्वारा उनके साथ बहुत ही बुरा व्यवहार किया गया। उन्होंने निर्वस्त्र अवस्था में खड़ा रहने के लिए मजबूत किया गया। साथ ही उनके प्राइवेट पार्ट से डंबल्स बांधे गए। उन्हें कंपास से जख्मी भी किया।
छात्रों के मुताबिक, इन सीनियर छात्रों का अत्याचार उस समय अपनी पराकाष्ठा पर पहुंच गया, जब उनके घावों पर जलन करने वाला लोशन लगाया गया। इन छात्रों का यह भी आरोप है कि आरोपी सीनियर छात्र प्रत्येक रविवार को उनसे शराब खरीदने के लिए पैसे मांगते थे। रैगिंग विरोधी अधिनियम के तहत पांचों छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें