Publish Date: Thu, 25 Jan 2024 (16:59 IST)
Updated Date: Thu, 25 Jan 2024 (17:35 IST)
First Bilateral Hand Transplant In North India : डॉक्टरों को भगवान कहा गया है। यह बात साबित की है दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल के डॉक्टरों ने। प्लास्टिक और कॉस्मेटिक सर्जरी डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ. महेश मंगल के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम ने यह चमत्कार किया है। टीम ने 65 साल की एक ब्रेन डेड महिला का दोनों हाथ एक 45 साल के पुरुष को ट्रांसप्लांट कर लगा दिया।
12 घंटे की लंबी सर्जरी : तीन वर्ष पहले 45 वर्षीय इस युवक की ट्रेन दुर्घटना में दोनों हाथ कट गए थे। गंगाराम हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने ब्रेन डेड महिला के दोनों हाथ काटकर उस युवक को लगा दिए और हाथों का यह प्रत्यारोपण पूरी तरह से सफल रहा है।
7 डॉक्टरों की टीम ने 12 घंटे की मेहनत के बाद ब्रेड डेड महिला के हाथ काटकर एक युवक को लगाने में सफलता पाई। वह शख्स अब खुद ही अपने हाथों से खाना खा सकता है और आम आदमी की तरह अन्य काम भी कर सकता है।
ब्रेन हेमरेज की शिकार थी महिला : ब्रेन हेमरेज की शिकार महिला के अंगदान से यह संभव हो पाया है। महिला ने लीवर, किडनी और आंख भी दान कर दिया।
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें