3 तलाक कानून के तहत महाराष्ट्र में पहला मामला दर्ज

Webdunia
मुंबई। मुंबई से सटे ठाणे जिले के मुंब्रा में नए तलाक के कानून के अंतर्गत महाराष्ट्र में पहला मामला एक  महिला ने अपने पति के खिलाफ शुक्रवार को दर्ज कराया।
 
पुलिस सूत्रों के अनुसार 31 वर्षीय जन्नत बेगम पटेल ने 35 वर्षीय पति इम्तियाज गुलाम पटेल और पति के  परिवार वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। जन्नत बेगम ने अपने पति के खिलाफ नई मुस्लिम महिला (विवाह  के अधिकारों का संरक्षण) कानून 2019 के तहत शिकायत दर्ज कराई है।
 
इम्तियाज गुलाम पटेल ने पिछले वर्ष 30 नवंबर को पत्नी जन्नत बेगम को फोन और व्हॉट्सऐप संदेश के  माध्यम से तलाक दे दिया था। तलाक के बाद पति दूसरी पत्नी के साथ मुंबई में रह रहा है जबकि पीड़िता अपने  पिता के घर पर मुंब्रा में पिछले 8 माह से रह रही है।
 
पुलिस के समक्ष मामला विचाराधीन है और पुलिस अब तय करेगी कि उचित कार्रवाई कैसे की जाए। गौरतलब है  कि राष्ट्रपति आरएन कोविंद ने गुरुवार को तीन तलाक के संबंध में कहा कि जबानी तीन तलाक आपराधिक माना  जाएगा और इस मामले में 3 वर्ष तक की सजा हो सकती है।
 
तीन तलाक विधेयक या मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों का संरक्षण) विधेयक 2019, जो उनके पतियों  द्वारा एक बार में 3 बार 'तलाक' का उच्चारण करके तलाक देने पर रोक लगाता है, हाल ही में संसद के दोनों  सदनों द्वारा पारित किया गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या आपकी देशभक्ति पैसों के लिए छुट्टी पर है, पहलगाम आतंकी हमले को कैसे भूल गए क्रिकेटर, देशभक्ति दिखाना सिर्फ सेना का काम, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

सभी देखें

नवीनतम

जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद मुक्त बनाने में सबसे बड़ी चुनौती, पाकिस्तान को लेकर क्या बोले उमर अब्दुल्ला

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

7.4 की तीव्रता वाले भूकंप से थर्राया रूस, सुनामी की चेतावनी

अगला लेख