Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Rajasthan में दिल दहला देने वाली घटना, 5 लोगों की डंपर से कुचलकर हत्या

हमें फॉलो करें Rajasthan में दिल दहला देने वाली घटना, 5 लोगों की डंपर से कुचलकर हत्या
कोटा (राजस्थान) , रविवार, 24 मार्च 2024 (12:33 IST)
Five people crushed to death by dumper in Jhalawar : राजस्थान के झालावाड़ जिले में पगारिया इलाके में किसी विवाद को लेकर कथित तौर पर डंपर से कुचलकर 2 भाइयों समेत 5 लोगों की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना शनिवार देर रात हुई और मामले के 2 आरोपी अपराध को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।
हत्या के आरोपी फरार : पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कथित घटना शनिवार देर रात हुई और मामले के दो आरोपी अपराध को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।
 
मृतकों में 2 सगे भाई : पीड़ितों की पहचान बिन्नायगा फांटा गांव के रहने वाले भरत सिंह (22) धीरज सिंह (20), तूफान सिंह (33), गोवर्धन सिंह (28) और बालू सिंह (20) के रूप में की गई है। भरत और धीरज भाई हैं। पगारिया के थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि विवाद का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

केजरीवाल का आदेश देख रो पड़ी आतिशी, इतनी परेशानी में भी दिल्ली के लोगों की चिंता