khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बिहार में बाढ़ का कहर, मुजफ्फरपुर में थाना डूबा

Advertiesment
Bihar
पटना। बिहार में बाढ़ का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। बूढ़ी गंडक नदी का पानी अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। मुजफ्फरपु का अहियापुर थाना बाढ़ की चपेट में आ गया।
 
थाना परिसर में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। मालखाने में रखीं गाड़ियां और अन्य सामान खराब हो रहे हैं। यहां आने जाने के लिए पुलिसकर्मियों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
 
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हर साल बाढ़ का पानी इस थाने में प्रवेश कर जाता है, जिसको लेकर पुलिस विभाग के द्वारा नाव की व्यवस्था करवाई गई है। अगर पानी बढ़ता है तो थाने को पुराने थाने में शिफ्ट किया जाएगा।  
 
बाढ़ प्रभावित मुजफ्फरपुर जिले के शहर और कई ग्रामीण क्षेत्रों में श्मशान घाट भी बाढ़ के पानी में डूब गए हैं, जिससे अंतिम संस्कार में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

खैबर पख्तूनख्वा में तालिबानी लड़ाकों ने किया अटैक, आतंकियों ने आर्मी कैप्टन समेत 11 पाकिस्तानी सैनिकों की हत्या की