भारी बारिश से नदी में बही कार, 2 महिलाओं की मौत

Webdunia
रविवार, 29 सितम्बर 2019 (14:27 IST)
राजकोट। गुजरात में राजकोट जिले के जामकंडोरणा क्षेत्र में रविवार को भारी बारिश के बीच नदी में बही कार में 2 महिलाओं की मौत हो गई तथा 1 अन्य महिला लापता है।
 
पुलिस ने बताया कि रामपर गांव के निकट सुबह फांफड नदी पर बने पुल पर से बारिश के बीच खडवंथली गांव से एक कार जामकंडोरणा की ओर जा रही थी। तभी पुल पर आए तेज बहाव के पानी से यह कार अचानक बेकाबू होकर उफान पर आई नदी में बह गई।
ALSO READ: Weather Updates: 4 राज्यों में बारिश ने ली 48 लोगों की जान, बिहार में जनजीवन प्रभावित
स्थानीय लोगों की सूचना पर कार सवार 3 महिलाओं में से 2 के शव कार से बरामद कर लिए गए हैं जबकि अन्य 1 महिला को अभी भी नदी में ढूंढा जा रहा है। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। इसी दौरान कार चालक को बचा लिया गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। (सांकेतिक चित्र)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

कांग्रेस ने किया मोदी पर कटाक्ष, पीएम जरूर जानते होंगे कि पहलगाम हमले के आतंकी गिरफ्त से बाहर हैं

LIVE : अयोध्या राम मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा

अमेरिका में शशि थरूर ने बताया, सैन्य ऑपरेशन का नाम क्यों रखा सिंदूर?

डोनाल्ड ट्रंप ने 12 मुस्लिम देशों के लोगों की अमेरिका में एंट्री पर लगाया बैन, जानें कौन कौन से हैं देश

बिहार की राजनीति के लिए कितना अहम है तेजप्रताप का प्रेम

अगला लेख