असम में बाढ़ के हालात और बिगड़े, 4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

Webdunia
गुरुवार, 31 अगस्त 2023 (23:30 IST)
Floods in Assam: असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है और बृहस्पतिवार तक 4 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं क्योंकि ब्रह्मपुत्र नदी कई स्थानों पर उफान पर है। बाढ़ के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। 
 
एक आधिकारिक बुलेटिन में दी गई जानकारी के मुताबिक गोलाघाट जिले में बाढ़ के पानी में एक व्यक्ति बह गया, जिससे इस साल बाढ़ संबंधी घटनाओं में मरने वालों की संख्या 16 हो गई है।
 
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) द्वारा जारी बुलेटिन में कहा गया है कि ब्रह्मपुत्र नदी धुबरी, गोलपाड़ा, गुवाहाटी, तेजपुर और नेमतीघाट में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बाढ़ के कारण 19 जिलों में कुल 4,03,313 लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि एक दिन पहले 22 जिलों के 3,40,937 लोग प्रभावित थे।
 
दरांग में सबसे अधिक 72,852 लोग प्रभावित हुए, इसके बाद नलबाड़ी में 72,427, माजुली में 61,238, गोलाघाट में 57,420 और मोरीगांव में 44,181 लोग प्रभावित हुए हैं।
 
कुल मिलाकर 3,031 लोगों ने 125 राहत शिविरों में शरण ली है, जबकि प्रभावित जिलों के अधिकारी 116 वितरण केंद्रों के माध्यम से राहत सामग्री वितरित कर रहे हैं। वन विभाग के अनुसार, पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य में 10 शिविर जलमग्न हो गए हैं। बोंगाईगांव, धुबरी, माजुली, मोरीगांव और उदलगुडी जिलों में कुल मिलाकर 25 सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

Air India ने पूरी की बोइंग 787 विमानों की जांच, फ्यूल कंट्रोल स्विच में नहीं मिली कोई गड़बड़ी

बम की धमकी वाले Email की जांच में उलझी पुलिस, Dark Web और VPN बने बड़ी चुनौती

NCERT की इस नई किताब में बताया कैसे थे अकबर और बाबर

Akash Prime Air Defence System : आकाश प्राइम एयर डिफेंस सिस्टम का सफल परीक्षण, S400 से कितना है ताकतवर, पढ़ें खूबियां

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- हम भारत के साथ व्यापार समझौते के बहुत करीब

अगला लेख