बड़ी खबर! भुवनेश्वर में फ्लाईओवर गिरा, 1 मृत, 11 घायल

Webdunia
रविवार, 10 सितम्बर 2017 (18:14 IST)
भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के बोमीखल के पास एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिर जाने से कम से कम 1 व्यक्ति की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए।
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि करीब 3 से 4 व्यक्तियों के मलबे में फंसे होने का संदेह है। दोपहर में जब फ्लाईओवर का हिस्सा धराशायी हुआ तो करीब 15 मजदूर काम कर रहे थे, जो उसके नीचे दब गए। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना पर दुख व्यक्त किया और मृतक के परिजनों के लिए 5 लाख रुपए की अनुग्रह राशि और घायलों के मुफ्त इलाज की घोषणा की।
 
उन्होंने कहा कि दोषी पाए गए व्यक्तियों को कड़ी सजा मिलेगी। राजस्व मंडल आयुक्त (आरडीसी), केंद्रीय डिविजन एबी ओत्ता ने बताया कि 39 वर्षीय उद्यमी सत्य पटनायक (39) की मृत्यु हो गई। जब फ्लाईओवर धराशायी हुआ तो वे अपनी पुत्री शीतल के साथ उसके नीचे थे। 
 
आरडीसी ने कहा कि पटनायक की पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे एम्स, भुवनेश्वर में भर्ती कराया गया है। बाकी घायलों को कैपिटल अस्पताल, एम्स और अन्य विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस, दमकल की गाड़ियां और ओडिशा आपदा मोचन बल (ओडीआरएएफ) के कर्मी बचाव अभियान में लगे हुए हैं। इस कार्य में जेसीबी मशीनें भी लगाई गई हैं।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि फ्लाईओवर गिरने के बाद 2 इंजीनियरों को निलंबित कर दिया गया है। लोक निर्माण सचिव एनके प्रधान ने कहा कि मैंने इस मामले में पहले ही जांच का आदेश दे दिया है। यह ठेकेदार की ओर से निश्चित रूप से एक बड़ी गलती है। काम पांडा इंफ्रास्ट्रक्चर को सौंपा गया था। उन्होंने कहा कि दोषी पाए गए व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रधान ने कहा कि मलबे में फंसे लोगों को बचाना राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर परियोजना ‘रोड्स एंड बिल्डिंग डिवीजन-4’ के अधीन था। 
 
कैपिटल अस्पताल में इलाज करा रहे एक घायल श्रमिक ने कहा कि हम फ्लाईओवर की छत पर प्लास्टर कर रहे थे तभी उसका एक हिस्सा गिर गया। हमने काम करीब सुबह 8 बजे शुरू किया था। पुलिस आयुक्त वाईबी खुरानिया और वरिष्ठ अधिकारी बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

राष्ट्रपति पुतिन पर भड़के जेलेंस्की, रूस को लेकर कह दी बड़ी बात, अब क्या होगा Putin का रुख

Salman Khurshid : कांग्रेस नेताओं के बर्ताव से क्यों दुखी हुए सलमान खुर्शीद, कह दी चुभने वाली बात

Coronavirus Alert : पश्चिम बंगाल में कोरोनावायरस की भयानक स्थिति, दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- ‘अगली कोविड महामारी’ अभी खत्म नहीं हुई

Pakistan में आने वाली है प्रलयकारी मुसीबत, IRSA के डरावने आंकड़ों से आतंकिस्तान में मचा हाहाकार

एलन मस्क के पिता अयोध्या में रामलला के दर्शन करने क्यों आए, बोलेंगे जय श्रीराम

सभी देखें

नवीनतम

विपक्ष के 16 दलों का प्रधानमंत्री को पत्र, विशेष सत्र बुलाने का आग्रह

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट नारे से चिराग पासवान की बिहार में वापसी

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और खान सर की मजेदार बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल

योगी सरकार का बड़ा फैसला, पुलिस विभाग में अग्निवीरों को 20 फीसदी आरक्षण

8 अरब की दुनिया में रह जाएंगे सिर्फ 10 करोड़ लोग, तबाही या कुछ और...

अगला लेख