दिल्‍ली में कोहरे के कारण विमान सेवा प्रभावित

Webdunia
गुरुवार, 1 दिसंबर 2016 (21:53 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली हवाई अड्डे पर गुरुवार को लगातार दूसरे दिन सुबह कोहरा रहने से विमान सेवा प्रभावित हुई।
दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डायल) से प्राप्त जानकारी के अनुसार, खराब मौसम के कारण दिल्ली से उड़ान वाली 49 उड़ानों के टेकऑफ में देरी हुई। इस दौरान अन्य कारणों से भी यहां से जाने वाली 94 उड़ानों में देर हुई। बाहर से आने वाली 88 उड़ानों में भी विभिन्न कारणों से देरी हुई। 
       
तड़के 3.03 बजे ही दृश्यता 400 मीटर से कम हो गई थी और इस कारण निम्न दृश्यता प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। तड़के 4.30 बजे दृश्यता 50 मीटर से भी कम रह गई और सुबह नौ बजे तक यही स्थिति बनी रही। सुबह 11.15 बजे दृश्यता 400 मीटर से ज्यादा हुई। 
      
डायल ने बताया कि खराब मौसम के कारण आज न तो किसी विमान को अन्यत्र उतारना पड़ा और न ही कोई उड़ान रद्द हुई। हालांकि तड़के 4.30 बजे से सुबह 11.15 बजे के बीच अन्य कारणों से छह विमानों को दिल्ली की बजाए दूसरी जगह उतारना पड़ा, जबकि 16 उड़ानें रद्द की गईं। 
       
देश के अन्य हिस्सों से मिली जानकारी के अनुसार, खराब मौसम के कारण मेंगलुरु, लखनऊ, वाराणसी तथा अमृतसर में भी विमान सेवा प्रभावित हुई। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: घाना की संसद में बोले पीएम मोदी, बहुत ही सम्मानित महसूस कर रहा हूं

यूपी मंत्रिमंडल ने रोजगार मिशन के गठन को दी मंजूरी, 1 लाख युवाओं को रोजगार प्रदान करने का है लक्ष्य

मध्यप्रदेश में ओवरब्रिज से लेकर सड़कें बांट रहीं मौत, बारिश में सुरंग वाली सड़क ने खोली भ्रष्टाचार की पोल

संजय राउत ने फडणवीस से की सालियान मौत मामले में माफी की मांग

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव लुधियाना में 7 जुलाई को इंटरएक्टिव सेशन और उद्योगपतियों से करेंगे संवाद

अगला लेख