दिल्ली में कोहरा, रेल यातायात पर पड़ा असर

Webdunia
बुधवार, 20 दिसंबर 2017 (11:19 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह हल्का कोहरा छाए रहने से उत्तर भारत की तरफ जानेवाली 54 ट्रेनें विलंब से चल रही हैं और 12 ट्रेनों के समय परिवर्तित किए गए हैं।
 
मौसम विभाग ने बताया कि न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि इस मौसम के हिसाब से सामान्य तापमान है।
 
रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 54 ट्रेनें विलंब से चल रही हैं, वहीं 12 ट्रेनों के परिचालन का समय खराब मौसम को ध्यान में रखते हुए बदला गया है। कोहरे की वजह से खराब दृश्यता के कारण हवाई यातायात पर भी असर पड़ा है। सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर दृश्यता 800 मीटर और आर्द्रता 88 फीसदी दर्ज की गई।
 
मौसम विभाग ने दिन भर आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान व्यक्त किया है। मंगलवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 8.8 डिग्री सेल्सियस और 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Pakistan को पस्त करने की पूरी तैयारी, DRDO ने किया MIGM मिसाइल का परीक्षण, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

54 साल बाद देश में युद्ध वाली मॉक ड्रिल, गृह मंत्रालय के राज्यों को निर्देश, 7 मई ब्लैक आउट एक्सरसाइज, नागरिकों और छात्रों को ट्रेनिंग

उड़ जाएंगे Pakistan के होश, क्या भारत के प्लान में शामिल हैं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

Moodys की चेतावनी से उड़ी Pakistan की नींद, जंग लड़ी तो तबाही तय, भारत पर क्या होगा असर

भारत की प्रमुख रक्षा प्रणालियां जो दुश्मन की मिसाइलों, लड़ाकू विमानों सहित किसी भी हमले को करेंगी नाकाम

सभी देखें

नवीनतम

RBI ने दूसरी छमाही में बढ़ाया 25 टन सोना, पिछले 7 सालों में ऐतिहासिक इजाफा

Murshidabad violence : मुख्यमंत्री ममता ने किया मुर्शिदाबाद हिंसा क्षेत्र का दौरा, भाजपा पर लगाया सांप्रदायिक वायरस फैलाने का आरोप

हरियाणा को नहीं मिलेगा एक बूंद पानी, भगवंत मान सरकार ने पेश किया प्रस्ताव

डॉलर के मुकाबले 27 पैसे मजबूत हुआ रुपया, 1 अमेरिकी Dollar की कीमत इतनी रह गई

Gujarat HSC Result : गुजरात बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित, जानिए कला और विज्ञान में कितने फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण

अगला लेख