विदेशी पर्यटक 12 अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में कर सकते हैं संपर्क

Webdunia
शुक्रवार, 16 जून 2017 (23:59 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारत सरकार की पहल पर विदेशी पर्यटक अब 12 अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में संपर्क कर पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। देश में भ्रमण के दौरान विदेशी पर्यटकों को सूचना एवं सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा 24 घंटे सातों दिन टोल-फ्री बहुभाषीय टूरिस्ट हेल्पलाइन प्रारंभ की गई है।
        
पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने शुक्रवार को यहां बताया कि देश में भ्रमण के दौरान विदेशी पर्यटकों को सूचना एवं सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा 24 घंटे सातों दिन टोल-फ्री बहुभाषीय टूरिस्ट हेल्पलाइन प्रारम्भ की गई है। हिन्दी और अंग्रेजी समेत 12 अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में उपलब्ध यह सेवा टोल-फ्री नम्बर-1800111363 अथवा शॉर्ट कोड-1363 पर पूरे साल 365 दिन उपलब्ध है। 
       
उन्होंने बताया कि टूरिस्ट हेल्पलाइन से अरबी, फ्रेंच, जर्मन, इटैलियन, जापानी, कोरियन, चीनी, पुर्तगाली, रूसी तथा स्पैनिश भाषाओं में संपर्क किया जा सकता है। बहुभाषीय हेल्पलाइन का उद्देश्य देशी एवं विदेशी पर्यटकों को यात्रा एवं पर्यटन सम्बन्धी सूचना उपलब्ध कराना है। यह हेल्पलाइन कॉल करने वालों को संकट की स्थिति में आवश्यक सलाह भी प्रदान करती है तथा जरूरत के अनुसार सम्बन्धित प्राधिकारियों को सतर्क भी करती है। केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय की यह अनूठी पहल विदेशी पर्यटकों में भरोसे एवं सुरक्षा की भावना जाग्रत कराने में उपयोगी है। 
          
प्रमुख सचिव अवस्थी ने विभागीय अधिकारियों को केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय की टोल-फ्री बहुभाषीय पर्यटक हेल्पलाइन का प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए हैं।
          
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अनेक ऐसे पर्यटक स्थल हैं, जहां हर साल बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक भी आते हैं। पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार की इस पहल की जानकारी लक्षित समूह तक पहुंचाने से राज्य में पर्यटन से जुड़ी गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। (वार्ता)
Show comments

कौन थे रजाकार, कैसे सरदार पटेल ने भैरनपल्ली नरसंहार के बाद Operation polo से किया हैदराबाद को भारत में शामिल?

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ में बंजारुमाले गांव में हुआ 100 प्रतिशत मतदान

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

प्रवेश द्वार पर बम है, जयपुर हवाई अड्‍डे को उड़ाने की धमकी

दिल्ली में देशी Spider Man और उसकी Girlfriend का पुलिस ने काटा चालान, बाइक पर झाड़ रहा था होशियारी

बहू को हुआ सास से प्‍यार, पति के साथ नहीं सोने देती है, सास हुई परेशान

UP के डिप्टी सीएम मौर्य बोले, एक और पाकिस्तान बनाने का जहर बो रही है कांग्रेस

धनंजय सिंह को मिली इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत, नहीं लड़ सकेंगे चुनाव

कौन है जेल से 20 दिन की पैरोल पर बाहर आया फलाहारी बाबा, क्‍या था मामला?

कांग्रेस का दावा, 2जी स्पेक्ट्रम मामले में दिखा भाजपा का पाखंड

अगला लेख