गंभीर यातनाओं की शिकार हथिनी 'एम्मा' को वन विभाग ने बचाया, मथुरा के हाथी संरक्षण केंद्र को सौंपा

Webdunia
बुधवार, 6 जनवरी 2021 (17:57 IST)
मथुरा। झारखंड में धनबाद के वन विभाग ने 40 वर्षीय हथिनी 'एम्मा' को उसके अनधिकृत मालिकों से मुक्त कराकर उत्तर प्रदेश के वन विभाग के सहयोग से उसे मथुरा के हाथी संरक्षण केंद्र को सौंपा है।

पैरों में भीषण दर्द एवं 'ऑस्टियोआर्थराइटिस' जैसी जोड़ों की गंभीर बीमारी से पीड़ित एवं गंभीर रूप से कुपोषित इस हथिनी को एक गैरसरकारी संस्था द्वारा संचालित हाथी संरक्षण केंद्र पर लाकर उसका उपचार कराया जा रहा है

मथुरा के जिला वन संरक्षण अधिकारी रघुनाथ मिश्रा ने बताया, हथिनी का ‘वाइल्डलाइफ एसओएस टीम’ की देखरेख में उपचार चल रहा है। उससे दिनभर काम करवाने के बाद रात में उसे कसकर बांध दिया जाता था। जिसकी वजह से वह लेटने और आराम करने में भी असमर्थ थी।

उन्होंने बताया कि उसकी हालत की जानकारी मिलने पर झारखंड और उत्तर प्रदेश दोनों राज्यों के प्रमुख वन्यजीव वार्डन ने बीमार हथिनी को तत्काल लाने की अनुमति जारी की, इसके बाद नए साल की पूर्व संध्या पर एक दल को मथुरा से धनबाद के लिए रवाना किया गया।
 
पशु चिकित्सा सेवाओं के उप-निदेशक डॉ. इलैयाराजा ने बताया है कि वर्षों की उपेक्षा और दुर्व्यवहार ने उसके स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाला है। उन्होंने बताया कि उसके पैरों में कांच, कीलें और पत्थर के टुकड़े घुसे थे, जो निकाल दिए गए हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

Ayushman card से मुफ्त होता है इलाज पर क्या है क्लेम का प्रोसेस, जानिए

क्या संविधान से हटाए जा सकते हैं ‘धर्मनिरपेक्षता’ और ‘समाजवाद’ जैसे शब्द? क्या हैं संविधान संशोधन के नियम

33 आधुनिक तकनीकों से लैस होंगे जवान, सेना को मिलेगी ड्रोन वॉर की ट्रेनिंग

ड्राइवर की खुद की गलती से हुई मौत तो मुआवजा देने के लिए बाध्य नहीं बीमा कंपनियां, SC का बड़ा फैसला

Who is Samik Bhattacharya : कौन हैं समिक भट्टाचार्य, जो पश्चिम बंगाल में संभालेंगे BJP की कमान, क्या है सबसे बड़ी चुनौती

अगला लेख