Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा का निधन

Advertiesment
हमें फॉलो करें Jagannath Mishra
, सोमवार, 19 अगस्त 2019 (13:14 IST)
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा का निधन हो गया है। उनका दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा था। पूर्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में एक उच्च स्तर पर शामिल होने के बाद उन्हें 3 बार राज्‍य का मुख्यमंत्री चुना गया था। वे 82 वर्ष के थे।

खबरों के मुताबिक, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा का दिल्ली में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। जगन्नाथ मिश्रा ने एक प्राध्यापक के रूप में अपना करियर शुरू किया था और बाद में बिहार विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर बने। उनकी राजनीति में काफी रुचि थी।

पूर्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में एक उच्च स्तर पर शामिल होने के बाद उन्हें 3 बार बिहार का मुख्यमंत्री चुना गया था। कांग्रेस छोड़ने के बाद वे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए और बाद में जनता दल में शामिल हो गए थे। उन्हें बिहार के बड़े नेताओं के तौर पर जाना जाता है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने राज्य में 3 दिनों के शोक की घोषणा की है। केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने ट्विटर के जरिए मिश्रा को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, 'बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री जगन्नाथ मिश्राजी का निधन हो गया है। प्रभु उनकी आत्मा को शांति दे।'

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या वाकई बाढ़ प्रभावित वायनाड के हवाई निरीक्षण के दौरान मजे से समोसा खा रहे थे राहुल गांधी...