ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री गिरिधर गमांग ने छोड़ी BJP, पार्टी पर लगाया यह आरोप...

Webdunia
बुधवार, 25 जनवरी 2023 (17:02 IST)
भुवनेश्वर। ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री गिरिधर गमांग ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया और आरोप लगाया कि उन्हें पार्टी में 'अपमान' का सामना करना पड़ा है। सूत्रों ने कहा कि गमांग के. चंद्रशेखर राव की भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) में शामिल हो सकते हैं। गमांग के बेटे शिशिर ने भी भाजपा छोड़ दी है। गमांग ने यहां कहा कि मैं निंदा तो सहन कर सकता हूं, लेकिन अपमान नहीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देते हुए, गमांग ने कहा कि उन्हें पार्टी में और कोरापुट में भी उचित महत्व नहीं दिया गया जहां से वह नौ बार लोकसभा के लिए चुने गए। गमांग ने कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेज दिया है।

उन्होंने 2015 में कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी और भाजपा में शामिल हो गए थे। नड्डा को लिखे पत्र में गमांग ने कहा कि उन्होंने भाजपा में रहते हुए पिछले कई वर्षों से ओडिशा के लोगों के प्रति राजनीतिक, सामाजिक और नैतिक कर्तव्य का निर्वहन करने में असमर्थता के कारण यह निर्णय लिया।

गमांग और उनके बेटे रविवार को यहां हुई भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में भी शामिल नहीं हुए थे। सूत्रों ने कहा कि हाल ही में गमांग और उनके बेटे ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव से मुलाकात की थी और भारत राष्ट्र समिति में शामिल होने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की थी।

सूत्रों ने कहा कि पिता-पुत्र जल्द ही बीआरएस में शामिल होने की तारीख की घोषणा करने के लिए एक संवाददाता सम्मेलन करेंगे। सूत्रों ने कहा कि गमांग 2024 के चुनावों में बीआरएस के ओडिशा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में राज्य में पार्टी का नेतृत्व कर सकते हैं।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

1 july rule changes : ATM से लेकर Railway तक 1 जुलाई से होने वाले है 5 बड़े बदलाव, नहीं जानेंगे तो पछताएंगे

Amarnath Yatra : दोहरे खतरे में है अमरनाथ यात्रा, चुनौती बनने लगी सभी के लिए

कोलकाता गैंगरेप मामले की SIT करेगी जांच, 4 लोगों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

बिहार में भी दोहराई सोनम जैसी कहानी, प्रेमी की मदद से पति की हत्या

गाजर का हलवा अपने साथियों को खिलाया, शुभांशु शुक्ला से PM मोदी ने पूछा सवाल

सभी देखें

नवीनतम

Air India Plane Crash : विमान हादसे के अंतिम पीड़ित की हुई पहचान, मृतकों की संख्या अब 260 हो गई, परिजनों को सौंपे शव

भोपाल में 90 डिग्री वाले पुल को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, 2 सीई समेत 7 इंजीनियर सस्‍पैंड

5वें साल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देंगे ठोस महिला नीति का उपहार

इंदौर बायपास जाम के बीच पहुंचे कलेक्‍टर आशीष सिंह, यातायात व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

क्या हैं DPDP Act के प्रावधान, जिसे लेकर पीसीआई और देशभर के पत्रकार संगठनों ने जताई आपत्ति

अगला लेख