Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Sunday, 27 April 2025
webdunia

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना का निधन

Advertiesment
हमें फॉलो करें Madan Lal Khurana
नई दिल्ली , रविवार, 28 अक्टूबर 2018 (00:24 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्‍ठ भाजपा नेता मदनलाल खुराना का शनिवार देर रात यहां निधन हो गया।
 
मदन लाल खुराना के बेटे हरीश खुराना ने बताया कि श्री खुराना पिछले काफी समय से बीमार थे। श्री खुराना पिछले कुछ सालों से ब्रेन स्ट्रोक की वजह से कोमा में थे। उनका 82 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।
 
मदनलाल खुराना लंबे समय तक दिल्ली की राजनीति में सक्रिय रहे। वह चार बार विधायक और 1993 -1996 तक दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे। इसके अलावा उन्हें राजस्थान का राज्यपाल भी बनाया गया था। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राकांपा में 19 साल रहने के बाद कांग्रेस में लौटे तारिक अनवर