पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र पंचतत्व में विलीन, पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Webdunia
शनिवार, 10 जुलाई 2021 (22:12 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का शनिवार को शिमला के रामपुर के पास जोगनी बाग स्थित श्मशान घाट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
 
वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह ने शाम करीब साढ़े चार बजे अंतिम संस्कार किया। पुलिस के एक दल ने पूर्व मुख्यमंत्री को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ और बंदूकों की सलामी दी।
 
अपने नेता को विदाई देने हजारों समर्थक श्मशान घाट पर एकत्र हुए। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, राज्य के शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज और वन मंत्री राकेश पठानिया भी अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद थे। 
 
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तरफ से पार्टी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल भी अंतिम संस्कार के समय उपस्थित था। इस प्रतिनिधिमंडल में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल भी थे। वीरभद्र के दाह संस्कार के पहले उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह का रामपुर बुशहर के ‘राजा’ के रूप में सुबह में ‘राज्याभिषेक’ हुआ।
 
मुख्यमंत्री ने वीरभद्र सिंह को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने 6 दशकों के लंबे राजनीतिक जीवन के दौरान हिमाचल प्रदेश के विकास और यहां के लोगों के कल्याण के लिए बहुत योगदान दिया। ठाकुर ने कहा कि वीरभद्र सिंह को उनके योगदान के लिए राज्य की जनता हमेशा याद रखेगी।
 
बहरहाल, एक ट्वीट में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के हिमाचल प्रदेश के प्रभारी सचिव संजय दत्त ने कहा कि नम आंखों के साथ हम अपने वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह जी को अंतिम विदाई दे रहे हैं। हमारा संकल्प है कि हम राज्य में कांग्रेस सरकार को वापस लाकर हिमाचल के पुराने गौरव और प्रगति को बहाल करने के उनके सपने को पूरा करने के लिए एकजुट होकर प्रयास करेंगे। ‘राजा साहब’ अमर रहें।
 
अंतिम संस्कार से पहले सुबह 8 बजे से दोपहर दो बजे तक पार्थिव शरीर को रामपुर के पद्म पैलेस में रखा गया। अपराह्न पौने तीन बजे पार्थिव शरीर को श्मशान ले जाया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह 87 साल के थे। लंबे समय से बीमार चल रहे सिंह का गुरुवार को शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में निधन हो गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

बवाल के बीच बिहार में वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट जारी, राजनीतिक दलों को भी मिली कॉपी

LIVE: अमरनाथ यात्रा दूसरे दिन भी स्थगित, जानिए क्या है वजह?

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव बोलीं, डोनाल्ड ट्रंप को मिले नोबेल शांति पुरस्कार

यूपीआई से लेकर गैस सिलेंडर की कीमतों तक अगस्त में हुए 5 बड़े बदलाव, क्या होगा आप पर असर?

अनिल अंबानी की बढ़ीं मुश्किलें, ईडी ने पूछताछ के लिए 5 अगस्त को किया तलब

अगला लेख