Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवाजीराव निलंगेकर का निधन, कोरोना संक्रमण को दी थी मात

Advertiesment
हमें फॉलो करें महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवाजीराव निलंगेकर का निधन, कोरोना संक्रमण को दी थी मात
लातूर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवाजीराव पाटिल निलंगेकर का पुणे के एक अस्पताल में बुधवार तड़के निधन हो गया। वे 91 वर्ष के थे। निलंगेकर के परिवार के सदस्यों ने बताया कि वे कोरोनावायरस (कोविड-19) से संक्रमित पाए गए थे और इससे ठीक होने के बाद 2 दिन पहले ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी। वे मधुमेह, उच्च रक्तचाप और गुर्दे की बीमारी से ग्रसित थे।
 
निलंगेकर 1962 में पहली बार विधायक निर्वाचित हुए थे और 1985 से 1986 के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे थे। इसके अलावा उन्होंने राज्य मंत्रिमंडल में विभिन्न विभागों में काम किया था और स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रूप से भाग लिया था।
 
उनके परिवार में पत्नी, 3 पुत्र, 1 पुत्री और पोते-पोतियां हैं जिनमें राज्य के पूर्व मंत्री एवं निलंगा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक संभाजीराव पाटिल निलंगेकर भी शामिल हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे- किसने दिया था ये नारा