महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी ने दिया इस्तीफा, 48 साल पुराना रिश्ता खत्म

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 8 फ़रवरी 2024 (21:52 IST)
Baba Siddique resigns from Congress : महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी ने कांग्रेस से करीब 48 वर्ष पुराना नाता तोड़ते हुए गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा की। सिद्दीकी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) के अपने आधिकारिक अकाउंट पर कहा कि मैं अपनी किशोरावस्था में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में शामिल हुआ था और यह 48 वर्षों की एक महत्वपूर्ण यात्रा रही है। आज मैं तत्काल प्रभाव से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।
 
सिद्दीकी ने हालांकि अपने फैसले के पीछे कोई कारण नहीं बताया। उन्होंने कहा कि बहुत कुछ है जो मैं व्यक्त करना पसंद करूंगा लेकिन जैसा कि कहते हैं कि कुछ चीजों को अनकहा छोड़ देना ही बेहतर है। मैं उन सभी लोगों को धन्यवाद देता हूं जो मेरी इस यात्रा का हिस्सा रहे हैं।
 
उन्होंने ने अब तक संकेत नहीं दिया है कि कांग्रेस छोड़ने के बाद वे किस पार्टी में शामिल होंगे। उनके बेटे जीशान सिद्दीकी शहर के बांद्रा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक हैं।
 
पिछले महीने पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: SCO घोषणा पत्र में नहीं था पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र, भारत ने नहीं की साइन

F-35A बनाम Su-57E: भारत की रक्षा रणनीति के लिए कौन सा स्टील्थ फाइटर है बेहतर?

जलगंगा संवर्धन अभियान से पुनर्जीवित हुई भोपाल की ‘बड़े बाग़ की बावड़ी’

आफत की बारिश: सहारनपुर में उफनती नदी, बह गई पुलिया, फंसा ट्रैक्टर

राहुल गांधी बोले, छिन गया गरीबों से सपना देखने का भी हक

अगला लेख