मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री रिशांग कीशिंग का निधन

Webdunia
बुधवार, 23 अगस्त 2017 (07:33 IST)
इम्फाल। मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रिशांग कीशिंग का मंगलवार रात यहां क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में निधन हो गया। वह 96 वर्ष के थे।
 
मणिपुर में उखरूल जिले के बंगपा में 25 अगस्त 1920 को जन्मे रिशांग वर्ष 1980 से 1985, 1985 से फरवरी 1988, 1994 से मार्च 1995 और दिसंबर 1995 से दिसंबर 1998 तक मुख्यमंत्री रहे थे। वह सबसे उम्रदराज सांसद थे तथा 1952 में हुए देश के पहले लोकसभा चुनाव में वह सोशलिस्ट पार्टी के टिकट पर बाहरी मणिपुर लोकसभा सीट से निर्वाचित हुए थे।
 
रिशांग 1957 से 1961 तथा 1967 से 1971 तक राज्यसभा सांसद रहें। वह वर्ष 1972 में विधानसभा चुनाव में निर्वाचित हुए तथा 1974 से 1976 तक कैबिनेट मंत्री के तौर पर काम किया। इसके बाद अगले चार वर्ष तक उन्होंने विपक्ष के नेता के तौर पर काम किया।  वह अप्रैल 2002 में एक बार फिर राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए और 2014 तक सांसद रहें। 
 
मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रिशांग कीशिंग के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि भारत की पहली संसद के सदस्य और लगभग 70 वर्षों तक लोक सेवा के कार्य में जुटे रहे कीशिंग के निधन से वह बहुत दुखी हैं।
 
कांग्रेस अध्यक्ष ने दुख की इस घड़ी में कीशिंग के परिजनों, मित्रों और मणिपुर के लोगों के साथ अपनी संवेदना एवं सहानुभूति प्रकट करते हुए कहा कि कीशिंग द्वारा समाज के लिए किया गया उल्लेखनीय कार्य आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। (वार्ता) 
Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

ओडिशा के अस्पताल में भारी लापरवाही, 6 मरीजों की मौत, सरकार ने दिए जांच के आदेश

बेंगलुरु हादसे पर विराट कोहली बोले- मैं टूट गया हूं, मेरे पास कहने को शब्द नहीं हैं...

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी हुई गिरावट...

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़

अगला लेख