मारपीट मामला : पूर्व नौसेना अधिकारी ने उद्धव ठाकरे से मांगा इस्तीफा, कहा- देश से मांगें माफी

Webdunia
शनिवार, 12 सितम्बर 2020 (22:57 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav thackeray) पर बने एक कार्टून को सोशल मीडिया पर कथित तौर पर शेयर करने के लिए शिवसेना (shiv sena) के 6 कथित कार्यकर्ताओं द्वारा मारपीट किए जाने के मामले में नौसेना के एक सेवानिवृत्त अधिकारी ने शनिवार को मांग की कि मुख्यमंत्री उनसे और देश से माफी मांगें।

नौसेना के सेवानिवृत्त अधिकारी मदन शर्मा ने साथ ही यह भी कहा कि यदि राज्य में कानून व्यवस्था को कायम करने में वे असमर्थ हैं तो ठाकरे को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उपनगर कांदिवली के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स इलाके में शुक्रवार की सुबह शर्मा के साथ यह घटना हुई थी।

इस मामले में 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया लेकिन शनिवार को उन्हें जमानत दे दी गई। शर्मा ने पत्रकारों से कहा कि अगर मुझे या मेरे परिवार को कुछ होता है तो मैं उद्धव ठाकरे को दोषी ठहराऊंगा।
ALSO READ: तमिलनाडु के सांसद और परिवार की 89 करोड़ रुपए की संपत्ति होगी जब्त, ED ने दिया आदेश
उन्होंने कहा कि यदि ठाकरे राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को नहीं संभाल सकते है तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इस बीच शर्मा को विपक्षी भाजपा, वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से समर्थन मिला है।
ALSO READ: खुशखबरी! जानवरों पर Corona Vaccine का सफल परीक्षण
फडणवीस ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री को इस गुंडा राज को रोकना चाहिए। दबाव के कारण दस मिनट में आरोपियों को छोड़ दिया गया। फडणवीस ने बिहार की राजधानी पटना में पत्रकारों से यह बात कही।
इससे पहले दिन में संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) विश्वास नांगरे पाटिल ने किसी भी राजनीतिक हस्तक्षेप से इंकार करते हुए कहा कि कोविड-19 स्थिति के मद्देनजर आरोपियों को जमानत दी गई है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

कौन हैं ज्ञानेश कुमार जो संभालेंगे चुनाव आयोग की कमान?

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

अगला लेख