असम के हैलाकांडी में 4 मजदूरों की मौत, कुएं की कर रहे थे सफाई

Webdunia
शनिवार, 29 अक्टूबर 2022 (17:57 IST)
हैलाकांडी। असम के हैलाकांडी जिले में शनिवार को एक कुएं की सफाई के दौरान कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना अलगापुर राजस्व परिक्षेत्र के बकरीहावर पार्ट-1 में उस समय हुई जब मजदूर एक व्यक्ति के कुएं की सफाई करने की कोशिश कर रहे थे।

पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना अलगापुर राजस्व परिक्षेत्र के बकरीहावर पार्ट-1 में उस समय हुई जब मजदूर एक व्यक्ति के कुएं की सफाई करने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, अचानक एक व्यक्ति गलती से कुएं में गिर गया। उसे बचाने की कोशिश में एक के बाद एक तीन और लोग उसमें गिर गए।

उन्होंने बताया कि राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के जवानों ने शव बरामद कर लिए हैं। उन्होंने कहा, घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे सिलचर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान राशिद अहमद, नाजिम उद्दीन, अबू सुहेल और हसीब उद्दीन के रूप में हुई है जबकि घायल व्यक्ति की पहचान सोहिद अहमद के तौर पर हुई है।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

थाईलैंड कंबोडिया युद्ध : 3 दिन में 32 की मौत, हजारों विस्थापित

करगिल विजय दिवस : ऑपरेशन सिंदूर को लेकर क्या बोले थलसेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी?

बिहार में सेवानिवृत्त पत्रकारों को 15 हजार रुपए पेंशन, सीएम नीतीश ने की घोषणा

कांग्रेस का दावा, ट्रंप के साथ पीएम मोदी की दोस्ती खोखली

राजस्थान स्कूल हादसा : वसुंधरा बोलीं, शिक्षा विभाग पहले कार्रवाई करता तो हादसा नहीं होता

अगला लेख