Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(चतुर्दशी तिथि)
  • तिथि- चैत्र शुक्ल चतुर्दशी
  • शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक
  • व्रत/मुहूर्त-भद्रा/शिवदमनक चतुर्दशी
  • राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
webdunia

Maharashtra : नवरात्र जुलूस के दौरान पटाखों से 4 झुलसे, पथराव में एक व्यक्ति घायल

Advertiesment
हमें फॉलो करें Controversy during Navratri procession in Thane
ठाणे , सोमवार, 16 अक्टूबर 2023 (19:01 IST)
Controversy during Navratri procession : महाराष्ट्र के ठाणे शहर में नवरात्र पर्व के दौरान देवी दुर्गा की प्रतिमा के साथ निकाले जाने वाले जुलूस के दौरान 2 समूहों के बीच झगड़ा हो गया और इस दौरान चलाए गए पटाखों के कारण 4 लोग झुलस गए। घटना के दौरान पथराव भी हुआ, जिसमें एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।
 
पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार रात करीब नौ बजे हुई घटना के दौरान पथराव भी हुआ, जिसमें एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। नौ दिवसीय नवरात्र उत्सव रविवार से शुरू हो गया।
 
श्रीनगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने प्राथमिकी के हवाले से बताया कि वागले एस्टेट के हनुमान नगर इलाके में कुछ लोग देवी प्रतिमा के साथ जुलूस निकाल रहे थे, तभी पटाखे चलाए जाने को लेकर दो समूहों के बीच झगड़ा हो गया।
 
अधिकारी ने बताया कि पटाखों के कारण चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि इसके अलावा, झगड़े के दौरान पथराव भी हुआ जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया।
 
शिकायतों के बाद 12 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 143 (गैरकानूनी ढंग से एकत्र होना), 147 (दंगा), 337 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालकर चोट पहुंचाना) और 283 (सार्वजनिक मार्ग को अवरुद्ध करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Israel-Hamas war : इसराइल के सामने ईरान की शर्त, जर्मनी ने कहा- न डाले आग में घी