Karnataka: कर्नाटक में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा शुरू

Webdunia
सोमवार, 12 जून 2023 (16:32 IST)
बेंगलुरु। कांग्रेस शासित कर्नाटक सरकार ने रविवार को शक्ति योजना शुरू की। इसके तहत सरकारी कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC)), बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (BMTC) और अन्य निगमों में सभी महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (Siddaramaiah) ने योजना का उद्घाटन किया। उन्होंने महिलाओं को मुफ्त टिकट जारी किए। उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) इस अवसर पर उपस्थित रहे।
 
महिलाओं के लिए बस यात्रा मुफ्त करने से पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले 30 फीसदी महिलाएं बस से यात्रा करती थीं। लेकिन भाजपा सरकार में महिलाओं ने बस से यात्रा करना कम कर दिया। अब मात्र 24 फीसदी महिलाएं ही बस से यात्रा करती हैं। सिद्धारमैया ने आगे कहा कि भाजपा नहीं चाहती कि महिलाएं अपने घरों से निकलें।  
 
सीएम ने रविवार को बस यात्रा करके महिलाओं को खुद पास दिया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी रहे। महिलाओं के चेहरे पर खुशी देखी जा सकती थी। 
 
20 किमी तक की यात्रा पर कोई शुल्क नहीं : मुख्यमंत्री ने 1 दिन पहले ही बताया था कि सुबह 11 बजे 5 में से 1 गारंटी शुरू करेंगे। सभी महिलाएं एसी और वोल्वो के अलावा सभी (राज्य के स्वामित्व वाली) बसों में राज्य के भीतर मुफ्त यात्रा कर सकेंगी जिसमें एक्सप्रेस बस सेवाएं भी शामिल हैं।
 
उन्होंने कहा कि तिरुपति की यात्रा मुफ्त नहीं होगी। इसके लिए महिलाएं मुलबगल (आंध्रप्रदेश की सीमा से लगे कोलार जिले) तक जा सकती हैं और उसके बाद यात्रा फ्री नहीं होगी। हालांकि पड़ोसी राज्यों के अंदर 20 किमी तक की यात्रा करने वालों से शुल्क नहीं लिया जाएगा।
 
कांग्रेस MLA रूपकला ने खुद बस चलाई, गलती से बैक गियर लगाया, पार्किंग की गाड़ियां क्षतिग्रस्त : स्कीम लॉन्च के दौरान विधायक रूपकला ने महिलाओं को बिठाकर खुद बस चलाई। इस दौरान उन्होंने गलती से बैक गियर लगा दिया। बस पीछे पार्किंग में खड़ी गाड़ियों से टकरा गई। पास में खड़े बस ड्राइवर ने तुरंत स्टीयरिंग हाथ में लेकर स्थिति को संभाल लिया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM Modi UK Visit : PM मोदी की ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टार्मर से मुलाकात, FTA पर दोनों देशों के हस्ताक्षर, क्या होगा सस्ता

Extra marital affairs के कारण एक और पाकिस्तानी क्रिकेटर का निकाह टूटने की कगार पर

कौन हैं अजय सेठ, जो संभालेंगे IRDAI की कमान?

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले उपराष्ट्रपति चुनाव में INDIA गठबंधन की एकता की अग्निपरीक्षा!

बिहार SIR : चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, 1 माह में जुड़वा सकेंगे वोटर लिस्ट में नाम

सभी देखें

नवीनतम

Robert Vadra पर ED का शिकंजा, कोर्ट में क्यों बताया मनी लॉन्ड्रिंग का अनूठा मामला

श्री श्री रवि शंकर ने किया वैश्विक संवाद का नेतृत्व, WFEB के 7वें 'वर्ल्ड समिट ऑन एथिक्स एंड लीडरशिप इन स्पोर्ट्स' में उठे मूल्यों, नेतृत्व और खेल के अहम सवाल

उच्च न्यायालयों में जजों के कितने पद हैं खाली, सरकार ने राज्यसभा में दिया यह जवाब

सरकारी कर्मचारियों को मोदी सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी, इस काम के लिए ले सकते हैं 30 दिन की छुट्टी

नवोदय विद्यालयों में बंपर वेकेंसियां, सरकार ने बताया खाली हैं 12000 पद

अगला लेख