Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रक्षाबंधन पर बिहार में महिलाओं को बसों में फ्री यात्रा की सुविधा

Advertiesment
हमें फॉलो करें रक्षाबंधन पर बिहार में महिलाओं को बसों में फ्री यात्रा की सुविधा
, गुरुवार, 12 अगस्त 2021 (08:25 IST)
पटना। रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में बिहार सरकार महिलाओं को एक सौगात देने जा रही है। इस दिन बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की सिटी सर्विस की बसों में महिलाएं निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी तथा उन्हें किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं देना होगा।

 
राज्य की परिवहन विभाग की मंत्री श्रीमती शीला कुमारी ने बताया कि रक्षाबंधन पर महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित किया जाएगा तथा सुरक्षित सफर के लिए विशेष सुविधा प्रदान की जाएगी। राजधानी में कुल 125 सिटी सर्विस की बसें हैं। इनमें 70 बसें सीएनजी और 14 इलेक्ट्रिक बसें हैं। महिलाओं एवं युवतियों के लिए इन सभी बसों में राखी के दिन बस सेवा पूरी तरह फ्री रहेगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

13 अगस्त : आज इन खबरों पर रहेगी सबकी नजर