यूपी के देवरिया में नाबालिग से गैंगरेप, रात में खेत पर गई थी लड़की

Webdunia
शुक्रवार, 24 नवंबर 2023 (21:51 IST)
Gang rape of a minor : जिले में एक किशोरी से कथित रूप से सामूहिक बलात्कार करने का मामला सामने आया है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि गौरी बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय लड़की से सामूहिक बलात्कार करने के आरोप में 2 लोगों पर मामला दर्ज किया है।
 
रुद्रपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी अंशुमान श्रीवास्तव ने शुक्रवार को बताया कि मंगलवार रात करीब 10 बजे नाबालिग लड़की घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर स्थित अपने खेत में गई थी। उन्होंने कहा कि इसी दौरान उसी गांव के दो लोगों ने उससे कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया।
 
श्रीवास्तव ने कहा कि शुक्रवार को लड़की की मां ने आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद उनके खिलाफ भादंस की धारा 376डी (सामूहिक बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।
 
उन्होंने बताया कि लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि पीड़िता का देवरिया स्थित महर्षि देवराम बाबा मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

अयोध्या : रामपथ निर्माण में लापरवाही पर एक्शन, PWD के 3 इंजीनियर सस्पेंड

चीन को क्‍यों याद आए भारत के पंचशील सिद्धांत? राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कही यह बड़ी बात

क्या अमेरिकी चुनाव में ट्रंप मारेंगे बाजी? जानिए क्या कहता है सर्वेक्षण

हवाई अड्‍डा हादसे की आंखों देखी, मच गई थी अफरा तफरी, लोग चिल्लाते नजर आए

जो बाइडेन या डोनाल्‍ड ट्रंप, किसके जीतने पर होगा भारत को फायदा?

बंगाल STF ने चेन्नई से संदिग्ध आतंकी को किया गिरफ्तार

CSIR NET और UGC NET परीक्षा की नई तारीखों का हुआ ऐेलान, जानिए कब होगी Exam

यौन उत्पीड़न मामला : येदियुरप्पा ने पीड़िता और उसकी मां को चुप रहने के पैसे दिए, CID ने दाखिल की चार्जशीट

बिहार में ये क्‍या हो रहा, 1 और पुल ढहा, 1 सप्‍ताह में 5वीं घटना

दिल्ली में 88 साल का रिकॉर्ड टूटा, सांसद और मंत्रियों के आवासों में घुसा पानी

अगला लेख
More